Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

World Health Day: “अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है”, विश्व स्वास्थ्य दिवस पर PM Modi ने की स्वस्थ दुनिया के निर्माण की अपील

World Health Day: हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है.

PM Modi

पीएम मोदी.

World Health Day: हर साल 7 अप्रैल को दुनियाभर में ‘वर्ल्ड हेल्थ डे’ यानी विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है. आज इस मौके पर प्रधानमंत्रीा नरेंद्र मोदी ने लोगों से एक स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए अपील की है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया है.

पीएम मोदी ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने इसी पोस्ट में लिखा है, “विश्व स्वास्थ्य दिवस पर, आइए हम एक स्वस्थ विश्व के निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें. हमारी सरकार स्वास्थ्य सेवा पर ध्यान केंद्रित करती रहेगी और लोगों की भलाई के विभिन्न पहलुओं में निवेश करती रहेगी. अच्छा स्वास्थ्य हर समृद्ध समाज की नींव है!”

क्यों मनाया जाता है विश्व स्वास्थ्य दिवस?

बता दें कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कई देश महामारी, कुपोषण और स्वास्थ्य सेवाओं की कमी से जूझ रहे थे. ऐसे में एक वैश्विक संस्था की जरूरत महसूस की गई, जो सभी देशों के लिए स्वास्थ्य नीतियां बना सके. इसी के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापनी की गई.

7 अप्रैल 1948 को WHO की स्थापना

7 अप्रैल 1948 को WHO की स्थापना हुई और इसी की याद में 7 अप्रैल को हर साल वर्ल्ड हेल्थ डे के रूप में मनाने की परंपरा 1950 से शुरू हुई. इस दिन का मकसद था- लोगों को यह एहसास कराना कि सेहत सिर्फ डॉक्टर या हॉस्पिटल की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हमारी खुद की प्राथमिकता होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital