Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कुपवाड़ा में मुठभेड़ में एक आतंकी ढेर, 1 जवान शहीद, मेजर समेत 4 घायल

Kupwara Terrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार को सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया, जबकि मेजर समेत सेना के 4 जवान घायल हो गए हैं.

Jammu Kashmir Army

फाइल फोटो.

Terrorist attack in Kupwara: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार को सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के साथ हुए मुठभेड़ में सेना का एक जवान शहीद हो गया है. आतंकी हमले में मेजर समेत चार अन्य जवान घायल हैं. मुठभेड़ में घायल जवानों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जबकि, इस मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकी के मारे जाने की खबर है. बता दें कि मुठभेड़ मच्छल सेक्टर के पास हुआ.

मिली थी पाकिस्तानी आतंकियों को छिपे होने की खुफिया जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय सेना के जवान कमकारी इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे थे, उसी वक्त आतंकियों ने फायरिंग कर दी. सुरक्षाबलों को कुपवाड़ा के कमकारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों को छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी. सुरक्षाबलों ने खुफिया जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. सुरक्षाबलों पर हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है. जवानों को जंगल में भेजकर तलाशी अभियान जारी है.

इससे पहले लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे

इससे पहले बुधवार को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में आतंकी हमले में घायल नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी. जवाबी एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को भी मार गिराया था. इसके पहले मंगलवार को पुंछ में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital