Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Loksabha Election: 23 जून को पटना में विपक्षी नेताओं का जुटान, तेजस्वी की पीएम मोदी से स्पेशल डिमांड, जानें बिहार में क्या चल रहा है

Loksabha Election 2024: देश में राजनीतिक परिवर्तन बिहार से हुई है, बिहार अगले साल भी इतिहास को दोहराएगी. ये बातें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कही. विपक्षी एकता के लिए सीएम नीतीश की कोशिश के बारे में भी तेजस्वी ने विस्तार से बताया.

Loksabha Election: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से की विशेष राज्य की मांग

Loksabha Election: तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से की विशेष राज्य की मांग

Loksabha Election 2024: देश में राजनीतिक परिवर्तन बिहार से हुई है, बिहार अगले साल भी इतिहास को दोहराएगी. ये बातें बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कही. विपक्षी एकता के लिए सीएम नीतीश की कोशिश के बारे में भी तेजस्वी ने विस्तार से बताया. वहीं बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है..संविधान से खिलवाड़ किया जा रहा है. कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया. कहा गया था कि हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार दिया जाएगा, हमारे बैंक खातों में 15 लाख रुपये दिए जाएंगे, स्मार्ट सिटी बनाई जाएगी और किसानों की आय दोगुनी की जाएगी. भाजपा हमेशा हिंदू, मुस्लिम, मंदिर, मस्जिद की बात करती है.

विपक्षी दल की बैठक का क्या हुआ, तेजस्वी ने बताया

तेजस्वी यादव ने कहा कि 12 जून को होने वाली विपक्षी दल की बैठक टाल दी गई है, अब बैठक 23 जून को होगी. दरअसल, इस तारीख को कई दलों के प्रधान निजी कारणों से व्यस्त हैं. बिहार के डिप्टी सीएम ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पटना में विपक्षी दलों की बैठक कराने का प्रस्ताव दिया था, जिसे सीएम नीतीश कुमार ने स्वीकार किया. भाजपा के खिलाफ और समान विचारधारा वाले लोगों के बीच इस बात को लेकर सहमति भी बन गई. भाजपा के एक उम्मीदवार के खिलाफ विपक्ष का एक उम्मीदवार वाला फॉर्मूला लागू होगा. केंद्र से भाजपा की विदाई के लिए ये काफी है.

यह भी पढ़ें: “ये कैसी मोहब्बत, जो सिखों का नरसंहार करे”, राहुल गांधी के ‘नफरत के बाजार..’ वाले बयान पर स्मृति ईरानी ने कसा तंज

तेजस्वी ने की पीएम मोदी से विशेष मांग

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी से मांग की है कि वो जब भी बिहार आएं तो राज्य को विशेष पैकेज देने की घोषणा करें. डिप्टी सीएम ने कहा कि पहली बार पटना में प्रमुख क्षेत्रीय पार्टियां कांग्रेस के साथ बैठ रही है. 23 जून को बैठक होगी. इस बैठक में सभी विपक्षी दलों के प्रधान शामिल होंगे. ऐसे में कोई भी फैसला लेने में कोई परेशानी नहीं होगी. वहीं, तेजस्वी यादव ने कहा कि 15 पार्टी के मुख्य लीडर बैठक में भाग लेंगे. लेकिन केसीआर से बात नहीं बन पा रही है. बैठक में राहुल गांधी और खड़गे रहेंगे.

पीएम मोदी का बिहार दौरा कब है?

बिहार में बीजेपी जनसंपर्क अभियान चला रही है. यह अभियान 30 मई से 30 जून तक चलेगा. पार्टी के इस कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं. इस बात की जानकारी पिछले हफ्ते सम्राट चौधरी ने दी थी. हालांकि पीएम कब बिहार आयेंगे इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital