Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

New Labour Code: देश में कुछ बड़े उद्योगपति सप्ताह में काम के घंटे को बढ़ाने को लेकर अक्सर बयान देते रहते हैं. इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति भी उनमें से एक हैं, जो 72 घंटे के कार्यसप्ताह (72 Hours Work Week) की वकालत कर रहे हैं.

सुप्रीम कोर्ट (Supereme Court) ने एक ईसाई सैन्य अधिकारी सैमुअल कमलेसन (Samuel Kamalesan) की बर्खास्तगी को बरकरार रखते हुए कहा कि भारतीय सेना एक धर्मनिरपेक्ष और अनुशासित बल है जिसमें आदेश की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जा सकती. CJI सूर्यकांत (CJI Suryakant) ने टिप्पणी की कि उनके व्यवहार ने सैनिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई.

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर विपक्ष ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाया हैं. कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि इस बार की SIR प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और बीएलओ पर दबाव बढ़ गया है.

पश्चिम बंगाल (West Bengal) में SIR प्रक्रिया पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. 3 BLO की मौत के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को 'BJP कमीशन' करार देते हुए करारा हमला बोला और कहा कि जब तक वह हैं, किसी नागरिक को हटाने नहीं देंगी.

आज (25 नवंबर) श्री खाटू श्याम रसोई चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा खंडित मूर्तियों के सम्मानजनक संग्रहण एवं विधिवत संस्कार के लिए विशेष सेवा रथ का शुभारंभ किया गया.

अयोध्या में मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त में राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा का औपचारिक ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में संपन्न हुआ.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य शंख ‘पंचजन्य’ स्मारक का लोकार्पण किया और गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के कार्यक्रम में भाग लिया.

देश के 12 राज्यों में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 3 हफ्तों में 15 BLO की मौत का दावा किया गया है. विपक्ष ने आरोप लगाया कि बढ़ते वर्कलोड के कारण BLO आत्महत्या कर रहे हैं और चुनाव आयोग की प्रक्रिया का BJP लाभ उठा रही है.

कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के नेतृत्व को लेकर खींचतान जारी है. इस बीच उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार मंगलवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ उनकी कार में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर दिखे.

राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम ने अयोध्या को एक ऐतिहासिक पल का एहसास कराया. पीएम मोदी ने मंदिर के ऊँचे शिखर पर खास ध्वज फहराया, जबकि पूरे शहर को भारी मात्रा में फूलों से सजाया गया. यह आयोजन मंदिर निर्माण के पूर्ण होने का प्रतीक है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital