तेजस्वी से रिश्ते खत्म! राजद से निष्कासित तेज प्रताप यादव क्यों हैं छोटे भाई से गुस्सा?
तेज प्रताप यादव ने कहा है कि तेजस्वी यादव ने उनका अपमान किया है. जिसकी वजह से वो अपने छोटे भाई से आहत हैं. उन्होंने कहा कि वो अब कभी भी राजद में नहीं जाएंगे. बिहार चुनाव के बीच ही गृह मंत्रालय ने तेज प्रताप को वाई प्लस कैटेगरी की सुरक्षा दे दी है.
समस्तीपुर में चुनावी हंगामा, सीसीटीवी बंद और वीवीपैट पर्चियां मिलने से मचा बवाल
समस्तीपुर जिले में ईवीएम केंद्र का सीसीटीवी कैमरा बंद होने और सड़क किनारे वीवीपैट पर्चियां मिलने से चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठे. निर्वाचन आयोग ने जांच शुरू की और सहायक रिटर्निंग अधिकारी को निलंबित कर दिया.
मोदीमय हुए तेज प्रताप! हर हर महादेव के नारे के बीच पटना एयरपोर्ट पर फिर रवि किशन से की मुलाकात, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज
Tej Pratap Meets Ravi Kishan: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव और अभिनेता से भाजपा सांसद बने रवि किशन ने शनिवार को दूसरी बार पटना हवाई अड्डे पर मुलाकात की. मुलाकात और कुछ देर की बातचीत के बाद दोनों ने 'हर हर महादेव' का नारा लगाया.
“सनातन के समंदर में भावना” का सैलाब,” पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिले कल्की धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की फोटो पोस्ट करते हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम ने लिखा," सनातन के “समंदर” में “भावना” का सैलाब, अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय तस्वीर, सत्य-सनातन-सर्वदा."
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- फैसले और कानूनी दस्तावेज़ स्थानीय भाषाओं में उपलब्ध कराए जाएं, कानूनी सहायता सिस्टम से 3 सालों में 8 लाख मामले सुलझाए
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (8 नवंबर) को कहा कि जब न्याय सभी के लिए सुलभ होता है, समय पर मिलता है और हर व्यक्ति तक पहुंचता है, चाहे उसका सामाजिक या आर्थिक बैकग्राउंड कुछ भी हो, तभी वह सही मायने में सामाजिक न्याय की नींव बनता है.
‘गरीब हो या अमीर, हर नागरिक को न्याय आसानी से मिलना चाहिए’, सुप्रीम कोर्ट में PM मोदी बोले- कानूनी भाषा सरल हो
PM Narendra Modi in Supreme Court: पीएम मोदी आज सुप्रीम कोर्ट में आयोजित NALSA सम्मेलन में शामिल हुए. उन्होंने कहा कि हर नागरिक को, चाहे वह गरीब हो या अमीर, न्याय आसानी से मिलना चाहिए.
‘उनकी सेवा बहुत बड़ी, हम सभी को बहुत प्रेरित करती है,’…पीएम मोदी ने लाल कृष्ण आडवाणी के 98वें जन्मदिन पर घर जाकर की मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने शनिवार को बीजेपी के सीनियर नेता और भारत रत्न से सम्मानित लाल कृष्ण आडवाणी के घर जाकर उन्हें उनके 98वें जन्मदिन पर पर्सनली बधाई दी.
SIFOCC में CJI बी.आर. गवई का संबोधन, मुख्य न्यायाधीश ने देश में व्यावसायिक कानून की यात्रा पर डाला प्रकाश
CJI B.R. Gavai Speech: SIFOCC के 6ठे पूर्ण सत्र में संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर देश के मुख्य न्यायाधीश गवई ने संबोधन दिया. उन्होंने कहा कि व्यावसायिक कानून, सेबी, मध्यस्थता, आईबीसी जैसे कानूनों ने देश में पारदर्शिता बढ़ाई.
इसरो को चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से एडवांस डेटा प्रोडक्ट्स मिले, चांद के ग्लोबल एक्सप्लोरेशन की दिशा में एक बड़ा कदम
ISRO ने शनिवार को चंद्रयान-2 ऑर्बिटर से एडवांस डेटा प्रोडक्ट्स प्राप्त करने की जानकारी दी. इसमें चंद्रमा के पोलर रीजन के फिजिकल और डाइइलेक्ट्रिक प्रॉपर्टीज पर नए पैरामीटर्स भी शामिल हैं.
Bihar Election 2025: समस्तीपुर VVPAT पर्ची मामले में ARO निलंबित, मुख्य चुनाव आयुक्त ने डीएम को दिए जांच के निर्देश
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मतदान की निष्पक्षता का आश्वासन देते हुए कहा कि यह घटना केवल मॉक पोल पर्चियों से संबंधित है, मतदान प्रक्रिया की अखंडता पर कोई असर नहीं पड़ा है.







