हमले के बाद सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान, अब दिल्ली की हर विधानसभा में होगी जनसुनवाई
मुख्यमंत्री आवास पर 'जन सुनवाई' के दौरान दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर बुधवार को हमला हुआ था. हमले के एक दिन बाद मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब जनसुनवाई सिर्फ मेरे घर पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में होगी
भारत ने किया ‘अग्नि-5’ बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण
Agni 5 बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण ओडिशा के इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज, चांदीपुर से किया गया. यह परीक्षण स्ट्रैटेजिक फोर्सेज कमांड की देखरेख में संपन्न हुआ.
पंजाब के 100 से अधिक सीमावर्ती गांवों को VVP-II के तहत किया जाएगा डेवलप, 6,839 करोड़ मंजूर
कुल 107 गांवों में से 25 अमृतसर में, 15 फाजिल्का में, 17 फिरोजपुर में, 19 गुरदासपुर में, 7 पठानकोट में और 24 तरनतारन में हैं.
पीएम मोदी और मैक्रों के बीच फोन पर बातचीत, द्विपक्षीय समेत वैश्विक मुद्दों पर चर्चा
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर द्विपक्षीय संबंधों और वैश्विक संकटों पर विचार-विमर्श किया. दोनों नेताओं ने शांति स्थापना, व्यापार, रक्षा, प्रौद्योगिकी और ऊर्जा सहयोग को लेकर सहमति जताई हैं.
उच्च शिक्षा के लिए 5100 छात्रों के सपनों को मिलेगी नई उड़ान, रिलायंस फाउंडेशन स्कॉलरशिप के लिए आवेदन तिथि का ऐलान
रिलायंस फाउंडेशन ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अपनी वार्षिक छात्रवृत्ति योजना के तहत 5100 छात्रों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है. इस स्कॉलरशिप कार्यक्रम के तहत अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए ग्रांट प्रदान की जाएगी.
असम में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों का नहीं बनेगा आधार कार्ड, जानें सरकार ने क्यों लिया ये बड़ा फैसला
Assam Government Aadhaar Rules: असम सरकार ने अवैध प्रवासियों को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है. अब 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को अगले एक साल तक नया आधार कार्ड जारी नहीं होगा.
देश के कोने-कोने तक पहुंचेगा कश्मीरी सेब, बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर के लिए पहली रैपिड कार्गो ट्रेन को मिली मंजूरी
रेलवे बोर्ड ने बुधवार (20 अगस्त) को मध्य कश्मीर के बडगाम से दिल्ली के आदर्श नगर तक एक संयुक्त पार्सल उत्पाद रैपिड कार्गो ट्रेन (Rapid Cargo Train) को मंजूरी दी
‘पाकिस्तान के साथ अब कोई मैच नहीं खेलेगा भारत’, एशिया कप से पहले सरकार ने लागू की नई नीति
IND vs PAK: भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज पर रोक लगा दी है, लेकिन एशिया कप 2025 में दोनों टीमें आमने-सामने खेलेंगी. जानें पूरा अपडेट.
दिल्ली पुलिस को मिला नया आयुक्त, सतीश गोलचा को सौंपी जिम्मेदारी
केंद्र सरकार ने 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त नियुक्त किया है. वह अब तक दिल्ली के जेल महानिदेशक के पद पर कार्यरत थे. सख्त और अनुशासित अधिकारी माने जाने वाले गोलचा की नियुक्ति को राजधानी की कानून-व्यवस्था के लिए अहम माना जा रहा है.
‘मेरे राम हैं शुभांशु शुक्ला, मैं उनका लक्ष्मण’, प्रशांत नायर का भावुक बयान; जानें ISRO को क्या बताया?
ISRO Press Conference: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. आइये जानें इसमें ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla), इसरो प्रमुख वी. नारायणन और प्रशांत नायर (Prashant Nair) ने क्या कहा?







