Weather Update: सितंबर का महीना खत्म होने को है, लेकिन दिल्ली और एनसीआर में गर्मी और उमस अभी भी लोगों को परेशान कर रही है. मॉनसून का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और राजधानी में मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री तक रहने की संभावना है. इसके साथ ही 29 सितंबर तक बारिश के कोई आसार नहीं हैं, यानी वीकेंड भी उमस भरा ही रहेगा.
यूपी-बिहार में मौसम का मिजाज
यूपी में भी स्थिति दिल्ली जैसी है. लखनऊ और प्रदेश के कई हिस्सों में धूप और उमस लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है. मौसम विभाग का कहना है कि 1 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है, हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है.
वहीं बिहार में मौसम थोड़ा बदलता रहता है. पटना, अरवल, सारण, भोजपुर, रोहतास, खगड़िया, नालंदा, जहानाबाद और वैशाली जैसे जिलों में आज हल्की- Moderate बारिश की संभावना बनी हुई है. पटना में आज अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री रहने की उम्मीद है.
उत्तराखंड में सूरज की गर्मी, मॉनसून की विदाई
उत्तराखंड में मॉनसून का समापन नजदीक है. वहां बारिश का सिलसिला लगभग थम गया है, लेकिन साथ ही तापमान तेजी से बढ़ने लगा है. पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. विशेषकर चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में आज गर्जन और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है.
ठंड कब दस्तक देगी?
दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में अभी ठंड का कोई संकेत नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, 29 सितंबर तक बारिश नहीं होगी और उमस और गर्मी बनी रहेगी. इस साल भी सामान्य पैटर्न के अनुसार ठंड आएगी, लेकिन मॉनसून की देर से विदाई के कारण ठंड में हल्की देरी हो सकती है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

