Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश

जम्मू-कश्मीर में खराब मौसम और बारिश के कारण माता वैष्णो देवी यात्रा पंजीकरण रविवार को दो घंटे के लिए रोक दिया गया है. रोपवे सेवा और हिमकोटि ट्रैक भी पहले अस्थायी रूप से बंद रह चुके हैं.

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, देश भर में किसानों को 25 करोड़ से अधिक सॉइल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं. यह योजना मिट्टी की पोषक स्थिति और उर्वरक उपयोग के सही मार्गदर्शन के लिए बनाई गई है.

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत का इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 2014-15 में 31 अरब डॉलर से बढ़कर अब 133 अरब डॉलर हो गया है. मोबाइल निर्यात में 55% और गैर-मोबाइल इलेक्ट्रॉनिक्स में 36% की वृद्धि दर्ज हुई है.

Bihar Election 2025: बिहार के सासाराम से राहुल गांधी के नेतृत्व में वोटर अधिकार यात्रा शुरू हुई. कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने इसे लोकतंत्र बचाने की बड़ी लड़ाई बताया. 16 दिन की इस यात्रा का समापन पटना में रैली के साथ होगा.

विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों के बीच चुनाव आयोग ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की. भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग सभी राजनीतिक दलों के साथ समान व्यवहार करता है, क्योंकि हर दल का जन्म आयोग में पंजीकरण से होता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में 11 हजार करोड़ की हाईवे परियोजनाओं का उद्घाटन किया और आम आदमी पार्टी व पिछली सरकारों पर हमला बोला. पीएम मोदी ने कहा कि नकारात्मक राजनीति से दिल्ली को मुक्ति मिली है और भाजपा गुड गवर्नेंस के साथ एनसीआर के विकास का संकल्प लेकर चल रही है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिन्होंने संविधान को सिर पर उठाकर नाचा, वही उसे कुचलते रहे. पीएम ने बताया कि दिल्ली में कभी ऐसा कानून था जिसमें सफाईकर्मियों को बिना सूचना अनुपस्थित रहने पर जेल भेजा जा सकता था.

Delhi Highway Projects: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दिल्ली को विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां यह सबको महसूस हो कि यह विकसित होते भारत की राजधानी है.

Vikram Misri Nepal Visit: नेपाल के विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस यात्रा के दौरान, दोनों विदेश सचिव नेपाल-भारत साझेदारी के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे, जिसमें कनेक्टिविटी, विकास सहयोग और आपसी हित के अन्य मामलों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा.

लालू प्रसाद यादव ने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं. वहीं तेजस्वी यादव ने दावा किया कि लोकतंत्र बचाने के लिए 'वोटर अधिकार यात्रा' में जनता का साथ मिलेगा.


Pension Mission Shakti Digital