Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों से उक्‍ताई पुलिस: इस शहर में 13 लाख चालान बकाया, ₹125 करोड़ राशि वसूलने के लिए बनाई नई स्ट्रेटजी

Ranchi Police Traffic Fines: रांची में 125 करोड़ के ट्रैफिक चालान बकाए, वसूली नहीं हो पाई. अब पुलिस कॉल सेंटर शुरू करेगी. लाइसेंस निलंबन और फर्जी चालान पर रोक के लिए सख्‍त कदम उठाएगी.

traffic challan jharkhand
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ranchi News: झारखंड की राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की लापरवाही ने पुलिस के सामने बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है. शहर में अब तक 13 लाख चालान बकाया हैं, जिनकी कुल राशि लगभग 125 करोड़ रुपये है. ट्रैफिक पुलिस ने इस बकाया राशि को वसूलने के लिए नई रणनीति तैयार की है. इसके तहत जल्द ही एक कॉल सेंटर शुरू किया जाएगा, जो वाहन चालकों को फोन कॉल, एसएमएस और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए चालान भरने की जानकारी देगा और समय पर भुगतान न करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी जारी करेगा.

लाइसेंस निलंबन की सख्ती

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि तीन बार से अधिक ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किया जाएगा. वर्ष 2024 में 3,588 लाइसेंस सस्पेंड किए गए थे, जबकि 2025 के पहले नौ महीनों में 1,336 लाइसेंस निलंबित हो चुके हैं. यह कदम नियम तोड़ने की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिए उठाया गया है.

फर्जी चालान पर लगेगी रोक

कई बार फर्जी नंबर प्लेट के कारण गलत वाहनों पर चालान कटने की शिकायतें मिलती हैं. इसे रोकने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने सड़क परिवहन मंत्रालय की वेबसाइट से डेटा लिंक करने का अनुरोध किया है. इससे गलत चालान की समस्या में कमी आएगी और वाहन मालिकों को राहत मिलेगी.

कॉल सेंटर जल्द शुरू होगा

ट्रैफिक पुलिस का कॉल सेंटर अगले कुछ हफ्तों में शुरू होने की उम्मीद है. यह सेंटर रोजाना सैकड़ों बकायेदारों से संपर्क करेगा और उन्हें चालान भरने के लिए प्रेरित करेगा. समय पर भुगतान न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital