Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मंत्रियों के लिए 23, 24, 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को चार दिवसीय चिंतन शिविर होगा. स्व-विकास, जनविश्वास, विभागीय सफलता और प्रभावी संवाद पर चर्चा होगी.

आयुष्मान भारत के 8 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने योजना की उपलब्धियां गिनाईं और लाभार्थियों को शुभकामनाएं दीं.

Patna Karma Puja Hadsa: पटना जिले के बाढ़, अथमलगोला और बख्तियारपुर में कर्मा पूजा की मूर्ति विसर्जन के दौरान गंगा नदी में 11 लोग डूबने लगे, जिनमें से 4 को बचा लिया गया. हादसे में 1 युवक का शव बरामद हुआ है, जबकि भाई-बहन समेत 6 लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश में SDRF और गोताखोर जुटे हैं.

राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन विरासत और वैश्विक स्तर पर सतत स्वास्थ्य का मॉडल बताया.

Noida Traffic Diversion: ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026' के आयोजन को लेकर 25 से 29 सितंबर तक नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर विशेष ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. प्रशासन ने भारी वाहनों की नो-एंट्री के साथ चिल्ला, DND और कालिंदी कुंज बॉर्डर से आम चालकों के लिए वैकल्पिक रूट जारी किए हैं.

Sanjay Raut news: SIR को लेकर संजय राउत ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ निलंबन और कानूनी कार्रवाई की मांग की. साथ ही राउत ने SIR की प्रक्रिया और चुनाव आयोग के कामकाज पर सवाल उठाए हैं.

कॉलेज परिसर से महज दो किलोमीटर की दूरी पर एक नाबालिग लड़की के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म के बाद लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमेन ने छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए क्लासेज ऑनलाइन कर दी हैं.

Jharkhand Cabinet Expansion 2026: झारखंड में दो खाली मंत्री पदों पर जल्द होगा विस्तार. भारत एक्सप्रेस से बातचीत में JMM प्रवक्ता मनोज पांडे ने कल्पना सोरेन के कद, काबिलियत और सीएम हेमंत सोरेन के विशेषाधिकार पर खुलकर बात की.

Cyclone Threat: : बंगाल की खाड़ी में मौसमी हलचल तेज होने से गहरा दबाव का क्षेत्र बन गया है. ओडिशा और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाओं की आशंका के चलते रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Droupadi Murmu: 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने फिल्मी सितारों से स्वास्थ्य के लिए हानिकारक उत्पादों का प्रचार न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि कलाकारों का युवाओं पर बड़ा प्रभाव है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital