Bharat Express DD Free Dish

देश

महाराष्ट्र में मराठी भाषा विवाद के बीच सीएम देवेंद्र फडणवीस ने ऑटो-टैक्सी चालकों को राहत के संकेत दिए हैं. चालकों को मराठी सीखने के लिए अतिरिक्त समय मिल सकता है.

सालों से अटकी जातिगत जनगणना के बीच राहुल गांधी और खरगे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है. उन्होंने मौजूदा प्रश्नावली को खारिज कर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू करने की मांग की है.

Punjab Election 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि शिरोमणि अकाली दल और भाजपा एक बार फिर साथ आ सकते हैं. हालांकि, भाजपा नेता अमनजोत कौर रामू वालिया ने इन अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि अकाली दल में जब तक सुखबीर बादल हैं, तब तक भाजपा के साथ समझौते का कोई सवाल ही नहीं उठता.

गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष शंकर भाई चौधरी ने मंलगवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस दौरान गुजरात के मंत्रियों का दिल्ली दौरा भी जारी रहा.

Kaushambi Murder Case: कौशांबी के मंझनपुर में एक निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर सिर कटी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई, मृतक की पहचान राशिद के रूप में हुई है. एसपी और सीओ सहित भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और हत्या के खुलासे के लिए 3 विशेष टीमों का गठन किया है.

Girlfriend Murder In Dausa: मेहंदीपुर बालाजी थाना पुलिस ने मोरा माता मंदिर की पहाड़ी पर मिले अज्ञात महिला के शव के ब्लाइंड मर्डर का महज 7 दिन में खुलासा कर दिया. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जांच में सामने आया कि प्रेम प्रसंग और शादी के दबाव के चलते आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया.

पुणे में ‘छात्रों की गूंज’ के चौथे चरण के बाद महाराष्ट्र कांग्रेस ने राहुल गांधी के अगले छात्र संवाद कार्यक्रम के लिए नागपुर का प्रस्ताव रखा है.

सिंगरौली के निवास टाउन अस्पताल में सफाईकर्मी द्वारा मरीजों को इंजेक्शन लगाने का वीडियो वायरल हुआ है. CMHO ने प्रभारी डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया है.

Nitin Gadkari Retirement Rumours: नितिन गडकरी के 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता' वाले बयान से सियासी गलियारों में संन्यास की अटकलें तेज हो गईं. जानिए कैसे गडकरी के ऑफिस ने बयान को डिकोड कर पूरा सस्पेंस खत्म किया.

उत्तर प्रदेश और राजस्थान के सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगाने वाले सर्कुलर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जल्द सुनवाई की मांग की गई है.