Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

नवरात्रि के तीसरे दिन पीएम मोदी ने शेयर किया दुर्गा सप्तशती का खास श्लोक, जानें क्या है इसका अर्थ

PM Modi Navratri post: नवरात्रि के तीसरे दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्गा सप्तशती का खास श्लोक शेयर किया. जानें श्लोक का हिंदी अर्थ, मां दुर्गा की महिमा और इसका आध्यात्मिक महत्व.

PM Modi Navratri post

पीएम मोदी ने शेयर किया दुर्गा सप्तशती का खास श्लोक

PM Modi Shares Durga Saptashati Shloka: शारदीय नवरात्रि के पावन दिनों में देशभर में मां दुर्गा की भक्ति का माहौल है. मंदिरों में पूजा-अर्चना हो रही है और भक्त माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रख रहे हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा की महिमा से जुड़ा दुर्गा सप्तशती का एक खास श्लोक सोशल मीडिया पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिसमें देवी दुर्गा की तस्वीर के साथ श्लोक और उसका अर्थ हिंदी व अंग्रेजी में बताया गया है.

प्रधानमंत्री की इस पोस्ट में देवी को भगवान विष्णु की शक्ति, अनंत सामर्थ्य वाली और पूरे संसार का आधार बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां दुर्गा की कृपा से व्यक्ति को मोह-माया से मुक्ति और जीवन में सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा मिलती है.

पीएम मोदी ने कौन सा श्लोक किया शेयर?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दुर्गा सप्तशती के ग्यारहवें अध्याय का यह श्लोक साझा किया:

त्वं वैष्णवी शक्तिरनन्तवीर्या विश्वस्य बीजं परमासि माया.
सम्मोहितं देवि समस्तमेतत् त्वं वै प्रसन्ना भुवि मुक्तिहेतुः

इस श्लोक में मां दुर्गा की शक्ति और महिमा का वर्णन किया गया है. देवी को ऐसी दिव्य शक्ति बताया गया है, जिनके प्रभाव से पूरा संसार संचालित होता है.

आसान भाषा में समझें श्लोक का अर्थ

इस श्लोक का सरल अर्थ है कि हे माता, आप भगवान विष्णु की शक्ति हैं और आपका बल अनंत है. आप ही इस पूरे ब्रह्मांड का मूल आधार हैं और परम माया भी हैं. संसार के सभी जीव आपके प्रभाव से मोहित हैं. जब आप प्रसन्न होती हैं, तो मनुष्य को मोह-माया से ऊपर उठकर मुक्ति प्राप्त करने का मार्ग मिलता है.

इस संदेश के जरिए मां दुर्गा की कृपा, शक्ति और आध्यात्मिक महत्व को समझाया गया है. वीडियो में हिंदी और अंग्रेजी में अर्थ दिए जाने से अलग-अलग भाषाएं समझने वाले लोग भी श्लोक का भाव आसानी से जान सकते हैं.


ये भी पढ़ें: ‘सबका कल्याण हो’, नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के चरणों में पीएम मोदी ने टेका शीश, साझा किया खास भजन


नवरात्रि के तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा

शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यताओं में उन्हें साहस, शक्ति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है. भक्त उनसे भय दूर करने और जीवन में सुख-शांति बनाए रखने की प्रार्थना करते हैं. प्रधानमंत्री मोदी की यह पोस्ट नवरात्रि के धार्मिक महत्व से जुड़ी है. त्योहार के दौरान ऐसे श्लोक भक्तों को मां दुर्गा की महिमा याद दिलाते हैं और आध्यात्मिक संदेश को लोगों तक पहुंचाते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital