छत्तीसगढ़ में 13 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा- अवैध घुसपैठ रोकने के लिए एसटीएफ सक्रिय
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में 13 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सभी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.
ET-LDHCM हाइपरसोनिक मिसाइल तैयार कर रहा DRDO, ध्वनि से 8 गुना ज्यादा स्पीड, 1500 KM तक करेगी मार
DRDO एक नई हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल ET-LDHCM का सफल परीक्षण करेगा. इस मिसाइल को प्रोजेक्ट विष्णु के तहत विकसित किया जा रहा है. यह 1500 किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेदने में सक्षम होगी.
असुद्दीन ओवैसी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, मान्यता रद्द करने की याचिका ली गई वापस
सुप्रीम कोर्ट ने एआईएमआईएम की मान्यता रद्द करने की याचिका फिलहाल खारिज कर दी है. कोर्ट ने कहा कि पार्टी का संविधान भारतीय संविधान के खिलाफ नहीं है.
पीएम मोदी ने धावक फौजा सिंह के निधन पर जताया दुख, कहा- ‘वे एक उत्कृष्ट एथलीट थे’
विश्व प्रसिद्ध एथलीट और सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया था. 114 वर्षीय फौजा सिंह सोमवार सुबह सैर पर गए थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी.
राज्यसभा से पहले उज्ज्वल निकम का बड़ा बयान: संजय दत्त की समय पर जानकारी से रुक सकते थे 1993 मुंबई ब्लास्ट!
1993 मुंबई ब्लास्ट केस में उज्ज्वल निकम ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि संजय दत्त समय रहते हथियारों की जानकारी पुलिस को देते तो 267 लोगों की जान बच सकती थी.
Bihar News: ICU में बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था, नसबंदी के समय महिला की मौत, लोगों ने जमकर काटा बवाल
गया जिले के बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नसबंदी कराने गई एक महिला की मौत हो गई है. जिसके बाद मृतक महिला के परिजनों ने अस्पताल में जमकर बवाल काटा.
फिल्म उदयपुर फाइल्स को लेकर दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 जुलाई को करेगा सुनवाई
उदयपुर फाइल्स फिल्म पर रोक की मांग को लेकर आरोपी मोहम्मद जावेद की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 16 जुलाई को सुनवाई करेगा. याचिकाकर्ता ने आशंका जताई कि फिल्म की रिलीज निचली अदालत की सुनवाई को प्रभावित कर सकती है.
झारखंड के सरकारी दफ्तर होंगे डिजिटल, जनवरी 2026 तक की समय सीमा तय, सीएस ने बैठक कर दिए दिशा निर्देश
झारखंड सरकार ने जनवरी 2026 तक सभी विभागों में ई-ऑफिस व्यवस्था लागू करने का लक्ष्य तय किया है. मुख्य सचिव अलका तिवारी ने डिजिटलीकरण, साइबर सुरक्षा और पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए तेज़ और कुशल प्रशासन की दिशा में निर्देश दिए.
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर पीएम मोदी और कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को 64वें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. कई केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने भी उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.
21 जुलाई से संसद के मानसून सत्र की शुरुआत, एयर इंडिया विमान हादसे पर हंगामे के आसार
21 जुलाई से संसद का मानसून सत्र की हंगामेदार शुरुआत होने के पूरे आसार है. हंगामा के घेरे में नागरिक उड्डयन मंत्रालय रह सकता हैं.







