Bihar chunav 2025: क्या महागठबंधन में पड़ गई है दरार? पप्पू यादव ने इस दलित नेता को बता दिया सीएम फेस…पढ़ें एक्सप्लेनर
Bihar chunav 2025: पप्पू यादव ने इशारों-इशारों में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा कि राजेश राम और तारिक अनवर भी कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के संभावित चेहरे हो सकते हैं.
कांवड़ यात्रा में दुकानों पर QR कोड लगाने के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, जानें पूरा मामला
Kanwar Yatra 2025: सुप्रीम कोर्ट ने कांवड़ यात्रा के दौरान दुकानों पर QR कोड लगाने के उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर नोटिस जारी किया. याचिकाकर्ताओं ने इसे अनुच्छेद 19 और 21 का उल्लंघन बताया। कोर्ट 22 जुलाई को सुनवाई करेगा.
PM मोदी के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत में औसत महंगाई दर 3% कम हुई, यूपीए सरकार से इस तरह बेहतर रहा रिकॉर्ड
भारत में जून 2025 में खुदरा महंगाई दर घटकर 2.1% हुई, जो जनवरी 2019 के बाद सबसे कम है. पीएम मोदी के कार्यकाल में औसत महंगाई 5.1% रही, जो कि यूपीए सरकार के दौरान दर्ज दर 8.1% से कम ही है.
एक चार्ज में मिलेगी 622KM की रेंज, जानिए क्या है भारत में लॉन्च हुई ‘Tesla Model Y’ कार की खासियत?
इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला (Tesla) ने मंगलवार को भारत में अपनी रियर-व्हील ड्राइव (RWD) मॉडल वाई कार लॉन्च की. कार की इतनी किमत होगी.
सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर समय रैना समेत अन्य की याचिका पर सुनवाई 3 हफ्ते टाली, सभी को मौजूद रहने का दिया आदेश
India's Got Latent controversy: सुप्रीम कोर्ट ने पॉडकास्टर समय रैना और अन्य की गिरफ्तारी पर रोक संबंधी याचिका पर सुनवाई 3 सप्ताह बाद तय की है. कोर्ट ने चेताया कि समन का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई होगी.
वकीलों का अदालत में बहस के लिए पेश न होना पेशेवर कदाचार के बराबर: हाईकोर्ट
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि अधिवक्ताओं का सूचीबद्ध मामलों में अदालत में अनुपस्थित रहना बेंच हंटिंग और फोरम शॉपिंग के समान है. कोर्ट ने यह टिप्पणी एक जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए की और श्रीमती पूजा की जमानत याचिका खारिज कर दी.
Punjab Legislative Assembly में ‘बेअदबी विरोधी विधेयक 2025’ पेश, हरपाल सिंह चीमा बोले- जरूर होगा पास
पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान मंगलवार को धार्मिक ग्रंथों के अपमान से जुड़ा बेअदबी विरोधी विधेयक 2025 सदन में पेश किया गया.
इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम की संस्तुति पर इलाहाबाद हाईकोर्ट के चार न्यायाधीशों का स्थानांतरण मंजूर किया है. इससे हाईकोर्ट में जजों की संख्या घटकर 79 रह गई है, जो स्वीकृत संख्या का आधे से भी कम है.
टेस्ला शोरूम के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए सीएम फडणवीस, बोले- चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत
टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत अपने लोकप्रिय मॉडल वाई के लॉन्च के साथ की है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 59.89 लाख रुपए रखी गई है. कंपनी ने मॉडल वाई का आरडब्ल्यूडी (रियर-व्हील ड्राइव) वेरिएंट लॉन्च किया है.
क्रिकेटर यश दयाल को इलाहाबाद हाई कोर्ट से मिली राहत, उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर लगाई रोक, राज्य सरकार से मांगा जवाब
इलाहाबाद हाई कोर्ट से क्रिकेटर यश दयाल को फिलहाल राहत मिल गई है. कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर किसी भी तरह की पुलिस उत्पीड़नात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी है. साथ ही विपक्षी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है.







