सुप्रीम कोर्ट ने एससी/एसटी के बाद अब ओबीसी को भी आरक्षण देने का किया फैसला
सुप्रीम कोर्ट में पहली बार ओबीसी वर्ग को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा. सीजेआई बीआर गवई ने सेवा नियमों में संशोधन कर एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को भर्ती और पदोन्नति में आरक्षण देने की अधिसूचना जारी की है.
डंकी रूट मानव तस्करी मामला: एनआईए ने हिमाचल और दिल्ली में छापेमारी के बाद दो और आरोपी गिरफ्तार किए
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने ‘यूएस डंकी रूट’ मानव तस्करी से जुड़े एक बड़े रैकेट में दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई हिमाचल प्रदेश और दिल्ली में दो अलग-अलग ठिकानों पर की गई छापेमारी के बाद की गई.
वैश्विक दक्षिण के लिए सतत विकास का नेतृत्व कर रहा है भारत: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत एक अग्रणी उभरती हुई अर्थव्यवस्था और वैश्विक मंच पर प्रभाव पैदा करने वाले देश के रूप में न केवल अपने लिए, बल्कि उन सभी देशों के लिए परिवर्तन का नेतृत्व कर रहा है जो समान विकास की आकांक्षाएं रखते हैं.
केरल में रेबीज से दो मौतों के बाद तमिलनाडु में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सख्त एडवाइजरी
तमिलनाडु सरकार ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे इन नियमों का सख्ती से पालन करें ताकि राज्य में रेबीज से होने वाली मौतों को रोका जा सके.
अमरनाथ यात्रा को लेकर चौथा जत्था भगवती नगर से रवाना, श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह
हजारों श्रद्धालुओं की आंखों में बाबा बर्फानी के दर्शन की ललक और मन में अपार श्रद्धा साफ झलक रही थी. इस जत्थे में देश के कोने-कोने से आए भक्त शामिल थे, जिनमें बुजुर्ग, युवा और महिलाएं सभी उत्साह से भरे हुए थे.
अर्जेंटीना पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय ने किया भव्य स्वागत, ‘मोदी-मोदी’ के नारों से गूंज उठा समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अर्जेंटीना की ऐतिहासिक द्विपक्षीय यात्रा पर ब्यूनस आयर्स पहुंचे, जहां भारतीय समुदाय ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी राष्ट्रपति जेवियर माइली से मुलाकात कर डिफेंस, स्पेस और IT समेत कई क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा करेंगे.
भावुक हुए CJI बीआर गवई: बोले- वकील बनने का सपना मेरे पिता का था, आर्किटेक्ट बनना चाहता था लेकिन पिता की इच्छा पूरी करने के लिए सपना छोड़ दिया
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई तीन दिनों के लिए मुंबई के दौरे पर है ऐसे में कई कार्यक्रम में वह हिस्सा भी ले रहे हैं और लोगों के साथ अपने अनुभव को भी साझा कर रहे हैं.
अमरनाथ यात्रा काफिले में चार बसों की टक्कर, 25 यात्री घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान रामबन जिले में चार बसों की टक्कर में 25 यात्री घायल हो गए. हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ. घायलों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दी गई.
बिहार में नरसंहार! सिवान में दिनदहाड़े 5 लोगों को तलवार से काट डाला, 3 लोगों की हुई मौत, जानें पूरी कहानी…
बिहार के सिवान में उस समय हड़कंप मच गया, जब बीच बाजार में तलवार, फरसे से लैस होकर कुछ लोग पहुंचे और 5 लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई. वहीं हमले में घायल 2 लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है. वारदात के …
दिल्ली के करोल बाग स्थित विशाल मेगा मार्ट में आग, एक की मौत, FIR दर्ज
दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट के शोरूम में भीषण आग लग गई, जिसमें 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई. दमकल की छह गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. हादसे ने आग सुरक्षा मानकों पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं.







