Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार की सुबह साइप्रस के लिए रवाना हुए. साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स के निमंत्रण पर प्रधानमंत्री मोदी 15-16 जून को साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेलिकॉप्टर हादसे पर एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, "रुद्रप्रयाग जिले में हेलीकॉप्टर दुर्घटना की बहुत दुखद खबर मिली है. एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और अन्य बचाव दल राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं.

11 years of Modi government: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों के उपलक्ष्य में सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित हुआ.

इस हादसे के बाद शवों को निकालने में अहम भूमिका निभाने वाले संजय वघे ने बताया कि हादसा इतना भयंकर था कि पूरी इमारत जल रही थी. जब वो घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां पर बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर एक छात्र पर्दे के सहारे नीचे कूदने की कोशिश कर रहा था. पास में ही एक डॉक्टर लड़की की लाश जल रही थी.

अहमदाबाद हादसे में एक युवक उत्तम के चाचा और चाची की मौत हो गई. उत्तम ने बताया कि उनके अंकल और आंटी छुट्टियां मनाने भारत आए हुए थे. 2 महीने तक छुट्टियां मनाने के बाद वो ब्रिटेन वापस लौट रहे थे. इसी दौरान यह हादसा हो गया.

बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्र ने बताया कि हादसे में एमबीबीएस हॉस्टल के अलावा सुपर स्पेशलिटी डॉक्टरों के आवास को भी नुकसान पहुंचा है. इस हादसे में उनके कई दोस्त और जूनियर गंभीर रूप से घायल हुए हैं. जिनका सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 हादसे में 241 यात्रियों की मौत के बाद, एयर इंडिया ने फ्लाइट नंबर स्थायी रूप से बंद करने का फैसला किया है.

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस फ्लाइट में उदयपुर के भी 5 लोग सवार थे, जो लंदन की यात्रा पर जा रहे थे. इस हदसे में सभी लोगों की मौत हो गई.

भिवानी में 'हमारा संविधान - हमारा स्वाभिमान' कार्यक्रम में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के मीडिया समन्वयक सुदेश कटारिया ने संविधान की अहमियत, बाबा साहेब के योगदान और दलित एकता की आवश्यकता पर बल दिया.

विश्व रक्तदाता दिवस पर लेह के एसएनएम अस्पताल में भव्य रक्तदान शिविर आयोजित हुआ. जहां नई कंपोनेंट सेपरेशन सुविधा का उद्घाटन किया गया. इस दौरान सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital