Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत बड़ी सफलता पाते हुए कुख्यात ड्रग तस्कर पवन कुमार को गिरफ्तार किया है. उसके पास से करीब 1.896 किलोग्राम चरस बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक है.

नई दिल्ली में आयोजित चौथे भारत-मध्य एशिया संवाद में भारत और मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय सुरक्षा, व्यापार, ऊर्जा और सांस्कृतिक सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की. यह बैठक रणनीतिक साझेदारी की दिशा में एक अहम कदम है.

चिनाब ब्रिज, जो दुनिया का सबसे ऊंचा रेल आर्च ब्रिज है, भूकंपीय क्षेत्र पांच में स्थित है. यह ब्रिज दो पहाड़ों के बीच बना है, जहां तेज हवाओं की वजह से विंड टनल फिनोमेना देखा जाता है.

नई दिल्ली के राजस्व भवन की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार सुबह आग लगने से हड़कंप मच गया. दमकल विभाग ने 10 मिनट में आग पर काबू पाया. हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने विशालगढ़ किले में कुर्बानी की अनुमति को चुनौती देने वाली याचिका पर त्वरित सुनवाई से इनकार कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश में पहले ही शर्तें लागू हैं और जल्दबाज़ी की कोई वजह नहीं है.

गंगटोक में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पदम बहादुर छेत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA के तहत अभियोजन शिकायत दाखिल की है.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMLA के तहत एक अंतरराज्यीय अवैध सट्टेबाज़ी और मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट का भंडाफोड़ किया. कार्रवाई में फर्जी बैंक खातों, डिजिटल डिवाइसेज़ और दो आरोपियों की गिरफ्तारी से बड़ा खुलासा.

बेंगलुरु स्टांपेड हादसे के बाद सीमंथ कुमार सिंह ने बेंगलुरु के नए पुलिस आयुक्त का पदभार संभाला. पूर्व आयुक्त बी. दयानंद को लापरवाही के चलते निलंबित किया गया. सीमंथ कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था सुधारने का भरोसा दिलाया.

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मिठी नदी सिल्टिंग घोटाले में मुंबई और कोच्चि में 15 से अधिक स्थानों पर छापेमारी की. बीएमसी को 65 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, फर्जी बिलों के जरिए कथित हेराफेरी हुई.

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 पर उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल ने प्लास्टिक प्रदूषण खत्म करने की थीम पर जागरूकता अभियान, पौधारोपण, कंपोस्टिंग यूनिट और RRR केंद्र की स्थापना सहित कई टिकाऊ गतिविधियों का आयोजन किया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital