Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने ‘विकसित भारत@2047’ विजन के तहत शांति पथ और अफ्रीका एवेन्यू में मिस्ट स्प्रेयर प्रोजेक्ट के दूसरे चरण की शुरुआत की है, जिससे वायु प्रदूषण में कमी, जल संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा मिलेगा.

ईडी ने मीठी नदी डिसिल्टिंग घोटाले में डिनो मोरिया के मुंबई आवास पर छापेमारी की. 65 करोड़ के इस घोटाले में फर्जी बिल और धन की हेराफेरी के आरोप. जांच में बीएमसी अधिकारियों और ठेकेदारों की भूमिका की जांच.

केंद्र सरकार ने ‘उम्मीद’ पोर्टल लॉन्च किया है, जिसके तहत देशभर की वक्फ संपत्तियों का पंजीकरण छह महीनों में अनिवार्य कर दिया गया है. यह पोर्टल पारदर्शिता, जवाबदेही और डिजिटल सशक्तिकरण को बढ़ावा देगा.

26/11 मुंबई आतंकी हमलों के आरोपी तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट ने 9 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा. कोर्ट ने तिहाड़ जेल से 9 जून तक स्टेटस रिपोर्ट मांगी है.

Bharat Express Investigative Journalism: भारत एक्सप्रेस सत्य-साहस और समर्पण वाली पत्रकारिता के लिए कृत संकल्पित है. हमने एक बड़ा स्टिंग ऑपरेशन 'रूम नंबर 420' किया है, जो रात 9:30 बजे टीवी पर प्रसारित होगा.

सीजेआई बी.आर. गवई ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के विदेशी वकीलों को भारत में प्रैक्टिस की अनुमति देने के फैसले की सराहना की. उन्होंने कहा कि यह भारत को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता केंद्र बनाएगा.

पीएम मोदी ने कहा, चिनाब ब्रिज हो या फिर आंजी ब्रिज...ये जम्मू-कश्मीर की समृद्धि का जरिया बनेंगे. इससे टूरिज्म तो बढ़ेगा ही इकोनॉमी के दूसरे सेक्टर्स को भी लाभ होगा.

सुप्रीम कोर्ट ने गुड़गांव सेक्टर 50 के SHO पर महिला वकील द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के मामले में हरियाणा सरकार, पुलिस और SHO को नोटिस जारी कर चार हफ्ते में जवाब मांगा है.

दिल्ली की द्वारका कोर्ट ने सेना के कर्नल और उसके दोस्त को दुष्कर्म के आरोपों से बरी किया. कोर्ट ने शिकायतकर्ता की गवाही को अविश्वसनीय बताते हुए सबूतों की कमी और रिपोर्टिंग में देरी का हवाला दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) आज जम्मू-कश्मीर के एक दिवसीय दौरे पर पर हैं, जहां उन्होंने रियासी जिले में चिनाब नदी पर बने दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे आर्च ब्रिज का उद्घाटन किया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital