न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने महानिबंधक को लिखा पत्र, निजी सचिव बनकर दबाव बनाने वाले पी.एस से दो दिन में मांगी सफाई
इलाहाबाद हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने पी एस अभिषेक सिंह द्वारा उनके नाम के दुरुपयोग पर कड़ा संज्ञान लिया है और महानिबंधक से दो दिन में रिपोर्ट मांगी है. अभिषेक सिंह पर पुलिस से लाभ लेने के प्रयास का आरोप है.
पाकिस्तान के धार्मिक स्थलों के बीच कटरा वैष्णो देवी पर सुरक्षा घेरा, श्राइन बोर्ड ने बनाया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर
ऑपरेशन सिन्दूर के बाद कटरा स्थित श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत किया गया है. अब वहां 700 AI आधारित हाई डेफिनिशन CCTV कैमरों से युक्त इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर स्थापित किया गया है, जिसकी निगरानी 24 घंटे की जा रही है.
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉक्टर सुब्रमण्यम स्वामी ने फिर दाखिल की याचिका, राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग
पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर केंद्र सरकार से राम सेतु को राष्ट्रीय स्मारक और धरोहर घोषित करने की प्रक्रिया में तेजी लाने की मांग की है. उन्होंने सरकार पर जवाब न देने का आरोप भी लगाया...
दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘आप’ ऑफिस आवंटन रद्दीकरण मामले में केंद्र को नोटिस जारी किया, 12 अगस्त को अगली सुनवाई
दिल्ली हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी की याचिका पर केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है, जिसमें 'आप' का ऑफिस आवंटन रद्द करने के फैसले को चुनौती दी गई है. अगली सुनवाई 12 अगस्त को होगी.
नागपुर के ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ पहुंचे अमित शाह ने कहा- PM Modi के नेतृत्व में हुआ स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार (26 मई) को महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित ‘नेशनल कैंसर इंस्टीट्यूट’ में ‘स्वस्ति निवास’ के भूमिपूजन में शिरकत की. कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी ढांचे का विकास हुआ है.
सुप्रीम कोर्ट ने विदर्भ हॉकी एसोसिएशन की याचिका की खारिज, कहा – एक राज्य से केवल एक ही मान्यता प्राप्त एसोसिएशन संभव
सुप्रीम कोर्ट ने विदर्भ हॉकी एसोसिएशन की याचिका खारिज करते हुए कहा कि ओलंपिक खेलों में एक राज्य से केवल एक ही मान्यता प्राप्त संस्था हो सकती है.
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के डिवाइस से मिले 12TB डेटा ने खोले बड़े राज़, PAK से जुड़े जासूसी के तार!
YouTuber Jyoti Malhotra जासूसी के गंभीर आरोपों में फंसी है. फॉरेंसिक जांच में उसके मोबाइल व लैपटॉप से 12 टेराबाइट संदिग्ध डेटा मिला है. जांच में सामने आए उसके चार पाकिस्तानी एजेंट्स से सीधे संपर्क और मनी ट्रेल ने जांच एजेंसियों को चौंका दिया है.
यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, जांच से पता चला पाकिस्तान और चीन समेत अन्य देशों में गई थी
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), खुफिया ब्यूरो और सैन्य खुफिया अधिकारियों ने भी मल्होत्रा से पूछताछ की है. जांच से पता चला है कि वह पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, इंडोनेशिया और कुछ अन्य देशों में गई थी.
भारत में कैंपस खोलेगी विश्व प्रसिद्ध लिवरपूल यूनिवर्सिटी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की उपस्थिति में दिया गया ‘लेटर ऑफ इंटेंट’
इस मौके पर उपस्थित केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि मुझे खुशी है कि यूनिवर्सिटी ऑफ लिवरपूल भारत में अपना कैंपस शुरू कर रही है. यह भारत और यूके के बीच उच्च शिक्षा में बढ़ती साझेदारी का प्रतीक है.
दिल्ली में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, एक सप्ताह में मिले 99 नए केस; अन्य राज्यों ने भी बढ़ाई चिंता
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के अनुसार, कई राज्यों में सक्रिय मामले बढ़े हैं, जिनमें केरल (+355), महाराष्ट्र (+153) और दिल्ली (+24) शामिल हैं. इसके अलावा, कुछ जगहों पर मौतों में भी इजाफा हुआ है.







