Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

मेक्सिको, कनाडा, संयुक्त राज्य अमेरिका, ब्राजील, फ्रांस, इटली, जापान और कई अन्य देशों ने चिप-आधारित ई-पासपोर्ट को नए वैश्विक यात्रा मानक के रूप में अपनाया है, जिसका उद्देश्य सीमा सुरक्षा को बढ़ाना, पहचान धोखाधड़ी को रोकना और आव्रजन प्रक्रिया को गति देना है.

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पहलगाम आतंकी हमले में शामिल आतंकियों की सूचना देने पर ₹20 लाख का इनाम घोषित किया है. शोपियां में पोस्टर लगाकर जनता से सहयोग की अपील की गई है, जिससे आतंकियों की धरपकड़ तेज़ हो सके.

भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद जम्मू और कश्मीर के रियासी (Riyasi) में जीवन सामान्य हो गया है. मंगलवार की सुबह बच्चे स्कूल जाते हुए दिखाई दिए.

गोवा में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल ने विद्युत उत्पादन और शहरी विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए राज्य को आत्मनिर्भर बनाने और स्मार्ट मीटरिंग, सोलर ऊर्जा तथा न्यूक्लियर पावर की संभावनाओं पर बल दिया.

ऑपरेशन सिंदूर में स्कायस्ट्राइकर कामिकाज़े ड्रोन का सफल प्रयोग भारतीय सेना की बदलती युद्ध रणनीति और आत्मनिर्भर सैन्य तकनीक की दिशा में एक बड़ा कदम है. इस स्वदेशी हथियार ने आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले कर बड़ी सफलता दिलाई.

डॉ. अय्यप्पन (Dr. Subbanna Ayyappan) मैसूरु के विश्वेश्वर नगर औद्योगिक क्षेत्र में अपनी पत्नी के साथ रहते थे. वे 7 मई से लापता थे और तभी से उनकी तलाश की जा रही थी.

ऑपरेशन 'सिंदूर' के दौरान भारतीय नौसेना ने अपनी त्रिस्तरीय एयर डिफेंस और आक्रामक क्षमता से समुद्री क्षेत्र में दुश्मनों को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया. नौसेना अब किसी भी खतरे से निपटने में पूरी तरह सक्षम है.

अमृतसर के मजीठा विधानसभा इलाके से एक बड़ी घटना सामने आई है. क्षेत्र के तीन गांवों में जहरीली शराब से पीने से एक दर्जन लोगों की मौत हो गई हैं और कई लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए हैं.

इंडिगो एयरलाइंस और एयर इंडिया ने मंगलवार को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट, भुज और जोधपुर हवाई अड्डों से अपनी उड़ान संचालन रद्द करने की घोषणा की.

पीएम मोदी ने कहा कि युद्ध के मैदान में हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है. और इस बार ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है. हमने रेगिस्तानों और पहाड़ों में अपनी क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital