Bharat Express DD Free Dish

देश

पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान के बाद सोशल मीडिया पर 'दिमागी नक्सल जनता पार्टी' (DNJP) नाम का पैरोडी अकाउंट तेजी से वायरल हो गया. Instagram पर इसके फॉलोअर्स लाख के पार पहुंच गए हैं और राहुल गांधी, अखिलेश यादव, अरविंद केजरीवाल समेत कई चर्चित नामों को फॉलो किया जा रहा है.

Amit Shah on Nag Panchami: गृह मंत्री अमित शाह ने नाग पंचमी के अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी और महादेव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की.

सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर (महाकाल) में भारी भीड़ उमड़ी. हरसिद्धि मंदिर चौराहे के पास डीपी में करंट फैलने की झूठी अफवाह से भयंकर भगदड़ मच गई, जिसमें 13 श्रद्धालु घायल होकर अस्पताल पहुंच गए.

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता और राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा स्वीकार करने के लिए पार्टी अध्यक्ष नितिन नबीन को दोबारा पत्र लिखा है. लेकिन बीजेपी उन्हें जाने देने के मूड में नहीं दिख रही.

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में सोमवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से छह लोगों की मौत हो गई. हादसे के वक्त होटल में ठहरे मेहमान सो रहे थे, जबकि कई लोगों के दम घुटने की भी खबर है.

लखीसराय के अशोक धाम मंदिर में भारी भीड़ के बीच करंट फैलने की अफवाह और खंभा गिरने के बाद भगदड़ मच गई. हादसे में 7 महिला श्रद्धालुओं की मौत और 12 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है.

IMD ने 17 अगस्त को कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है. ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और उत्तराखंड समेत कई इलाकों में मौसम बेहद खराब रहने का अनुमान है.

Acharya Pramod Krishnam: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने झारखंड में छात्रों के विरोध और पुलिस कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को झारखंड जाकर छात्रों की तकलीफ समझनी चाहिए और सीएम हेमंत सोरेन से बात करनी चाहिए.

Bikaner News: राजस्थान के सीमावर्ती बीकानेर जिले में उस समय हलचल मच गई, जब एक किसान के खेत में पाकिस्तानी गुब्बारा मिला. मामला पूगल थाना क्षेत्र के चक 1DBM गांव का है, जहां खेत में पड़े गुब्बारे को देखकर किसान ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

Sirohi News: राजस्थान के सिरोही जिला मुख्यालय स्थित आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्थाओं को लेकर छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा. हॉस्टल में रहने वाली करीब 50 छात्राएं अपनी शिकायत लेकर पैदल ही जिला कलेक्ट्री पहुंच गईं. छात्राओं का कहना है कि उन्हें दिए जाने वाले खाने में कई बार कीड़े मिल चुके हैं.