Bharat Express DD Free Dish

देश

AMIT SHAH ATTACKS CONGRESS IN CHITTORGARH: राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और सोनिया गांधी पर वंदे मातरम का अपमान करने का बड़ा आरोप लगाया.

Bharat Tiwari case update: भोजपुर के बिलौटी गांव में भरत तिवारी की मौत के बाद मां आशा देवी ने आर्थिक मदद और नौकरी से ज्यादा बेटे के लिए न्याय की मांग की है. आशा देवी ने दोषियों की गिरफ्तारी, कड़ी सजा और भरत तिवारी को शहीद का दर्जा देने के साथ विस्थापित परिवारों के पुनर्वास की मांग की.

जम्मू-कश्मीर के कठुआ के बिलावर इलाके में 15 अगस्त के अगले दिन पाकिस्तानी चिन्ह वाला संदिग्ध गुब्बारा मिलने से सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं. पुलिस ने गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है कि यह महज हवा के साथ आया या इसके पीछे कोई साजिश थी.

PM Modi Instagram Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने आधिकारिक आवास पर गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘दिमागी नक्सल’ वाले बयान पर कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तीखा पलटवार किया है. चिदंबरम ने कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है, जिसके बाद बीजेपी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई.

Nawada Pinky Kumari Death Case: बिहार के नवादा में 20 वर्षीय पिंकी कुमारी की संदिग्ध मौत के बाद बड़ी बहन ने पिता और सौतेली मां पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि विसरा जांच रिपोर्ट से पिंकी की मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है.

Ambikapur Tiranga Controversy: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अस्पताल में फर्श पर पड़े तिरंगे के पास सफाई का वीडियो वायरल हो गया. वीडियो में कथित तौर पर झाड़ू तिरंगे के ऊपर से गुजरती नजर आ रही है, जिसके बाद लोगों ने कार्रवाई की मांग की है.

मथुरा के औरंगाबाद इलाके में तेज रफ्तार डंपर ने बाजार में तीन लोगों को कुचल दिया, जिसमें 20 वर्षीय युवक और 6 साल की बच्ची की मौत हो गई. हादसे के बाद ड्राइवर डंपर छोड़कर फरार हो गया..

Ramkrishna Paramhansa Death Anniversary: रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी समेत देश के शीर्ष नेताओं ने ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी. पीएम मोदी ने उन्हें दूरदर्शी राजनेता बताते हुए कहा कि उनके फैसलों और विचारों ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया.