चुनाव आयोग के निर्देश के बाद अजय कुमार सिंह फिर बने झारखंड के डीजीपी, हटाए गए अनुराग गुप्ता
अजय कुमार सिंह इसके पहले 24 फरवरी 2023 को डीजीपी बनाए गए थे, लेकिन उन्हें 26 जुलाई 2024 को इस पद से हटाकर झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के तौर पर पदस्थापित किया गया था.
Jharkhand में JMM-कांग्रेस में 70 सीटों पर सहमति, 11 सीटें RJD और वामदलों के लिए छोड़ी
Jharkhand Assembly Election: गठबंधन की सीट शेयरिंग के मामले में सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को रांची आ रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के साथ चर्चा करेंगे.
Jharkhand Election 2024: बाबूलाल मरांडी को धनवार से मिला टिकट, BJP ने जारी की 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट
भाजपा ने झारखंड चुनाव 2024 के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है. पार्टी के राज्य प्रमुख बाबूलाल मरांडी को धनवार से टिकट मिला है.
Fraud In Chhattisgarh: चाय बेचने वाले ने किया 100 करोड़ का घपला, 300 से ज्यादा लोगों को शेयर बाजार का झांसा देकर लगाया चूना
Fraud In Chhattisgarh: भुवनेश्वर, जो चाय का ठेला चलाता था, खुद को शेयर बाजार का माहिर खिलाड़ी बताकर लोगों को फंसाता था. उसने निवेश करने वालों से यह वादा किया कि उनके पैसे शेयर बाजार में लगाने पर दोगुना लाभ होगा.
विजया किशोर रहाटकर बनीं राष्ट्रीय महिला आयोग की नई अध्यक्ष
विजया किशोर रहाटकर ने रेखा शर्मा का स्थान लिया है, जिनका एनसीडब्ल्यू प्रमुख के रूप में कार्यकाल 6 अगस्त को समाप्त हो गया.
हरिद्वार प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध रूप से बनाए गए मजार पर चलाया बुलडोजर
उत्तराखंड के हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई. प्रशासन ने राजपुर गांव में अवैध रूप से बनाए गए मजार पर बुलडोजर चलाया. यह मजार सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध रूप से बनाया गया था.
Jammu Kashmir को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मिली मंजूरी
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अध्यक्षता में 17 अक्टूबर को हुई कैबिनेट की बैठक में जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिए जाने के लिए प्रस्ताव पारित किया गया था. जिसे अब उप राज्यपाल की मंजूरी मिल गई है.
कुणाल कामरा ने भाविश अग्रवाल पर फिर साधा निशाना, कॉमेडियन ने Ola Electric CEO से रिफंड पॉलिसी पर मांगी सफाई
कामरा ने कंपनी पर ग्राहकों की शिकायतों का समाधान और रिफंड प्रक्रिया स्पष्ट न करने का आरोप लगाया है. X पर दोनों के बीच हुई तीखी बहस में अग्रवाल ने कामरा से मदद करने को कहा, जबकि कामरा ने कंपनी से जवाबदेही की मांग की.
दो बार गलती किए थे, लेकिन अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे : नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर भाजपा के साथ रहने की बात कहीं. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे दो बार गलती हो गई थी, लेकिन अब वह भाजपा के साथ ही रहेंगे.
बहराइच हिंसा के आरोपियों के घरों पर PWD ने चस्पा किया नोटिस, बुलडोजर कार्रवाई की आशंका
नोटिस में यह भी कहा गया कि ये मकान ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क के केंद्रीय बिंदु से 60 फीट के भीतर बने हुए हैं, जो नियमों के विरुद्ध है.





