Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दो बार गलती किए थे, लेकिन अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे : नीतीश कुमार 

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर भाजपा के साथ रहने की बात कहीं. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे दो बार गलती हो गई थी, लेकिन अब वह भाजपा के साथ ही रहेंगे.

CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को एक बार फिर BJP के साथ रहने की बात कहीं. एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुझसे दो बार गलती हो गई थी, लेकिन अब वह भाजपा के साथ ही रहेंगे.

मत्स्य पालन के क्षेत्र में ड्रोन तकनीक का उपयोग और प्रत्यक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करने के दौरान नीतीश कुमार ने कहा,’हमने दो बार गलती की. पार्टी गठन के समय से ही हम लोग भाजपा के साथ थे, अब कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे, वो सब (RJD) खूब गड़बड़ करता था.’

बता दें नीतीश कुमार ने बीते दिनों भी इसी तरह का बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि अब वह एनडीए के साथ ही बने रहेंगे. नीतीश कुमार के बयान पर जेडीयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह कहते हैं कि नीतीश कुमार दो बार राजद के साथ गए, लेकिन दोनों बार का अनुभव नीतीश कुमार के लिए अच्छा नहीं रहा. यही वजह है कि नीतीश कुमार कहते हैं कि अब कभी राजद के साथ नहीं जाएंगे.

हमारी सरकार ने खत्म किया ह‍िंदू-मुसलमान व‍िवाद 

कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने बिहार की पुरानी स्थिति का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि 2005 के पहले लोगों का काम धंधा खराब था. कोई काम नहीं होता था, हम लोगों ने हर क्षेत्र के लोगों के लिए काम किया. कृषि, पशुपालन, मछली पालन पर हमारी सरकार ने ध्यान दिया. बिहार मछली उत्पादन के मामले में आत्मनिर्भर बन गया है, यहां की मछली अब बाहर भेजी जा रही है. बिहार में हमारी सरकार ने ह‍िंदू-मुसलमान का व‍िवाद खत्म किया.

कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, प्रदेश के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा सहित, विभाग के अधिकारी समेत सैकड़ों की संख्या में बिहार के सभी जिलों से आये किसान मौजूद थे.

यह भी पढ़ें- लव जिहाद पर Giriraj Singh का बड़ा बयान, कहा- पहले ये लड़कियों के साथ होता था पर अब इसका शिकार लड़के भी हो रहे हैं

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital