Bharat Express DD Free Dish

देश

अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर भारत आए हैं. इस दौरान उनके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने की उम्मीद है.

उत्तर प्रदेश में तीन से चार दिन तक रेड अलर्ट रहेगा. पंजाब, हरियाणा में कल से ऑरेंज अलर्ट जारी किया जाएगा. वहां कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ आने वाला है.

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत का मानना है कि इस तरह के समाधान के लिए संघर्ष में शामिल दोनों पक्षों के बीच ईमानदारी और व्यावहारिक भागीदारी की आवश्यकता है.

दिनेश प्रसाद सकलानी ने 2022 में NCERT निदेशक का कार्यभार संभाला था. इसके बाद से पाठ्यपुस्तकों में बदलाव, विशेष रूप से ऐतिहासिक तथ्यों से संबंधित संशोधन को लेकर उन्हें आलोचना का सामना करना पड़ा है.

सुरक्षाबलों ने बताया कि गुवा के जंगल में नक्सलियों के इकट्ठा होने की सूचना पर सुरक्षा बलों और पुलिस की टीम संयुक्त पेट्रोलिंग पर निकली थी. इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, उत्तर बंगाल के न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से लगभग 30 किलोमीटर दूर रंगापानी स्टेशन के पास ही मालगाड़ी के इंजन द्वारा पीछे से टक्कर मारे जाने के कारण अगरतला से आने वाली 13174 कंचनजंघा एक्सप्रेस ट्रेन के तीन डब्बे पटरी से उतर गए.

पीएम नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर वाराणसी पहुंचने के बाद मेहंदीगंज में किसानों की बैठक को संबोधित करेंगे. फिर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद वह दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती में शामिल होंगे.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने "नीट में कुछ विसंगतियां ध्यान में आई हैं. सरकार उसके सुधार के काम में लगी है.

जम्मू क्षेत्र में आतंक की एक के बाद एक चार घटनाएं होने के बाद चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान आज जम्मू में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे.

अग्निपथ योजना लागू किए जाने के बाद से ही इसकी आलोचना कर रहा विपक्ष लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान भी इसे लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर रहा था.