Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

देश को छह वंदे भारत ट्रेन की सौगात, बिहार में जगह-जगह कार्यक्रम आयोज‍ित

प्रधानमंत्री ने झारखंड की राजधानी रांची में ज‍िन छह नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, ये ट्रेनें टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा को कवर करेंगी.

vande bharat
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Vande Bharat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रव‍िवार को हावड़ा से भागलपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन समेत छह वंदे भारत ट्रेनों काे हरी झंडी दिखाई. इस मौके पर मंदार हिल रेलखंड के बारहाट, एवं मंदारहिल स्टेशनों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. दोनों स्टेशनों पर भव्य स्टेज बनाया गया था, जहां स्कूली बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी.

देश को छह वंदे भारत ट्रेन की सौगात

प्रधानमंत्री ने झारखंड की राजधानी रांची में ज‍िन छह नई वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, ये ट्रेनें टाटानगर-पटना, ब्रह्मपुर-टाटानगर, राउरकेला-हावड़ा, देवघर-वाराणसी, भागलपुर-हावड़ा और गया-हावड़ा को कवर करेंगी. इस ट्रेन में 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने की क्षमता है. वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेलवे से जुड़ी कई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया.

बांका से विधायक रामनारायण मंडल ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को छह वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है. इसके ल‍िए मैं प्रधानमंत्री का आभार प्रकट करता हूं. बेलहर से विधायक मनोज यादव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी.

वंदे भारत ट्रेन को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक्स पर क‍िए पोस्ट में लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 6 नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों दी गई यह सौगात रेल नेटवर्क के लिए ‘मील का पत्थर’ साबित होगी.

गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस

बिहार सरकार में मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने एक्स पर लिखा, ”बिहार ने पकड़ी रफ्तार. आज, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया, इससे प्रदेश के प्रगति पथ पर एक और महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital