Bharat Express DD Free Dish

देश

NCPCR के अध्यक्ष ने कहा, 'जिस अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड अस्तित्व में आया, उसमें मदरसों को परिभाषित किया गया है.

Delhi News: पत्रकार रजत शर्मा ने अभद्र भाषा इस्तेमाल करने के आरोप को पूरी तरह से झूठा बताया. अपनी याचिका में उन्होंने कहा कि मैं किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा हूं और अपना पेशेवर कर्तव्य निभा रहा हूं.

अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि भगवान शिव को हमारे संरक्षण की जरूरत नहीं है. और इसमें भी कोई संदेह नहीं है कि यमुना नदी के तलहटी क्षेत्र और यमुना डूब वाले इलाकों को अतिक्रमण मुक्त कर दें तो भगवान ज्यादा खुश होंगे.

चनप्रीत के अधिवक्ता ने कहा याचिकाकर्ता में कानून की प्रक्रिया से बचने की प्रवृत्ति नहीं है, याचिकाकर्ता जांच की पूरी अवधि के दौरान उपलब्ध रहा है और याचिकाकर्ता ने हरसंभव तरीके से सहयोग किया है.

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह अपनी दो शिष्याओं के साथ बलात्कार के मामले में 20 साल की जेल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है.

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा खिलाफ POCSO एक्ट मामले में अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई तक उनके खिलाफ कार्यवाही न हो. उनकी हिरासत की कार्रवाई पर रोक लगाई गई है.

महेश राउत को जून 2018 में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह मुंबई के तलोजा जेल में बंद हैं. मामला दिसंबर 2017 में महाराष्ट्र के पुणे में आयोजित एल्गार परिषद से संबंधित है.

इससे पहले तीस हजारी कोर्ट ने विभव कुमार की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर चुका है. इसके खिलाफ उन्होंने दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. दिल्ली पुलिस ने उन्हें 18 मई को गिरफ्तार किया था.

न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की अध्यक्षता वाली अवकाश पीठ ने एनटीए की याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष रिट याचिका दायर करने वाले छात्र से जवाब मांगा है.

कानपुर की मेयर प्रमिला पांडेय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह गुस्से में एक अधिकारी पर फाइल फेंकती नजर आ रही हैं.