Nuh Encounter: हरियाणा STF और बदमाशों के बीच नूंह में मुठभेड़, लॉरेंस बिश्ननोई गैंग के दो गुर्गों को लगी गोली
दोनों बदमाश रोहतक में ढाबे के बाहर हुए सचिन मर्डर केस में वांछित थे. दोनों घायल बदमाशों को इलाज के लिए नल्लहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.
Indian Railways: 3 से 4 मई तक कई ट्रेनें कैंसिल और डायवर्ट…अगर दिल्ली जा रहे हैं तो पहले पढ़ लें ये पूरी जानकारी
उत्तर रेलवे ने 14053 दिल्ली-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस जेसीओ को 30 अप्रैल से लेकर 3 मई तक निरस्त रखने का निर्णय किया है.
“मुस्लिमों को वोट देने से रोकने की कोशिश हो रही है”, CM ममता की सुरक्षा बलों को चेतावनी, बोलीं- आप की नौकरी लंबी है…कहीं दिक्कत न हो जाए
"मैं केंद्रीय सुरक्षा बलों से कहूंगी कि आप लोगों की नौकरी काफी लंबी है. काफी समय क काम करना है. आप लोगों की बहुत इज्जत करती हूं. इसलिए ऐसा मत कीजिए की आप को बाद में दिक्कत हो.
गृह मंत्रालय ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को दी X कैटेगरी की सुरक्षा, बीजेपी ने बशीरहाट से बनाया है प्रत्याशी
संदेशखाली में टीएमसी के पूर्व नेता शाहजहां शेख पर महिलाओं ने यौन उत्पीड़न और जमीन कब्जाने का आरोप लगाया था. यौन उत्पीड़न की शिकार हुईं रेखा पात्रा को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में टिकट दिया है.
एनसीबी और एटीएस को मिली बड़ी सफलता, 60 करोड़ की ड्रग्स के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार
2 आरोपी पाकिस्तान से कार्य कर रहे ड्रग लॉर्ड फिदा के नेतृत्व वाले गिरोह के संपर्क में थे. प्रतिबंधित मादक पदार्थ को पड़ोसी देश पसनी के तट पर चालक दल के सदस्यों को सौंपा गया था.
Weather Update: त्रिपुरा-पुडुचेरी में लू का कहर तो कश्मीर में बाढ़… इन शहरों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज
देश भर में मौसम का एक अलग मिजाज दिखाई दे रहा है. जहां कई हिस्सों में लू और तेज धूप, भीषण गर्मी से लोग हलकान हैं तो वहीं देश के कई हिस्से ऐसे हैं जहां बाढ़ और बर्फबारी का कहर है.
इंदौर से कांग्रेस उम्मीदवार अक्षय बम के पर्चा वापस लेने पर यशवंत सिन्हा ने ली चुटकी, कहा- तुम उम्मीदवार खड़ा करोगे हम उसको खरीद लेंगे
भाजपा का मजबूत गढ़ कहे जाने वाले इंदौर में कांग्रेस ने एकदम नये-नवेले चेहरे बम (45) को अपना उम्मीदवार बनाया था.
योग गुरु बाबा रामदेव को लगा बड़ा झटका, पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित
योग गुरु बाबा रामदेव का बड़ा झटका लगा है. उत्तराखंड लाइसेंसिंग प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पतंजलि के 14 उत्पादों के लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए हैं.
बाबा रामदेव ने कोविड के उपचार के नाम पर हद पार की, आधुनिक चिकित्सा को बदनाम किया: आईएमए अध्यक्ष
भ्रामक विज्ञापनों को लेकर पिछले महीने उच्चतम न्यायालय द्वारा रामदेव और उनकी औषधि कंपनी पतंजलि आयुर्वेद को फटकार लगाए जाने के बाद आईएमए की यह पहली टिप्पणी है.उच्चतम न्यायालय में 30 अप्रैल को मामले की सुनवाई होने वाली है.
‘अपराध की प्रवृत्ति शैतानी थी…’, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी 44 वर्षीय शख्स को महिला जज ने सुनाई आजीवन कारावास की सजा
अदालत ने अपने फैसले में कहा कि अपराध की शैतानी प्रवृत्ति और यह तथ्य कि पीड़िता दोषी की बेटी थी और उसकी देखभाल और सुरक्षा में थी, दोषी की व्यक्तिगत परिस्थितियों से अधिक महत्वपूर्ण है. उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई जाती है.





