Bharat Express DD Free Dish

देश

राजधानी लखनऊ में खराब मौसम और मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विभाग ने बारिश के दौरान लोगों को घरों से बाहर न निकलने का निर्देश जारी किया है.

देश की राजधानी में आयोजित हुए जी-20 शिखर सम्मेलन का रविवार (10 सितंबर) को समापन हो गया. दो दिनों के इस आयोजन में विश्व के तमाम शीर्ष नेताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा करने के साथ ही कई बड़े फैसले लिए

Mamata Banerjee in G20: कांग्रेस नेता ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, “जब कई गैर-भाजपाई मुख्यमंत्रियों ने रात्रिभोज में शामिल होने से परहेज किया तो वहीं दीदी (ममता बनर्जी) एक दिन पहले ही दिल्ली चली गईं."

दिल्ली में आयोजित हुए जी-20 समिट में शामिल होने पहुंचे तुर्किए के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप एर्दोगन ने बड़ा बयान दिया है.

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी के अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू को 23 सितंतबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Religious Conversion: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि, हिंदू धर्म के लोगों को बहाने से बेनाझाबर स्थित एक चर्च में बुलाकर उन्हें पैसे का लालच दिया जाता है और फिर जबरन ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है.

यूपी बार काउंसिल के अध्यक्ष शिव किशोर गौड़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि समय रहते मांगें पूरी नहीं की गई तो, 16 सितंबर को सभी जिला मुख्यालयों, ट्रेजरी और रजिस्ट्री कार्यालयों पर धरना दिया जाएगा.

G20 Summit के दौरान इंटरनेशनल मीडिया सेंटर में भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन एवं सीएमडी उपेन्द्र राय पहुंचे. यहां उन्होंने G20 समिट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि ये भारत के लिहाज से कैसा रहा.

Thane news today: महाराष्ट्र के ठाणे के बालकुम इलाके में रुनवाल नाम की एक बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई. हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. मरने वाले सभी मजदूर थे.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ की सरोजिनी नगर तहसील के विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह जनहित में लगातार ऐसे फैसले ले रहे हैं, जिनकी सोशल मीडिया पर खूब सराहना होती है.