Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

दिल्ली के खजूरी खास इलाके में 26 मई को हुई 23 वर्षीय राजा मेवाती की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मुस्तफाबाद के रहने वाले मुख्य आरोपी सलीम खान उर्फ मोटा उर्फ फाइटर को गिरफ्तार किया है.

Delhi heat wave: दिल्ली में मई के महीने में जमीन की सतह का तापमान 60 डिग्री तक पहुंच गया है. CSE की रिपोर्ट में जारी हीट मैप ने दिखाया कि राजधानी के अलग-अलग इलाकों में गर्मी का असर अलग है.

Maratha reservation protest: मराठा आरक्षण आंदोलन के नेता मनोज जरांगे पाटिल ने आज अंतरवली सराटी में आमरण अनशन शुरू कर दिया. सरकार की ओर से बातचीत और आश्वासन के बावजूद उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला.

30 मई को गोवा अपना राज्य स्थापना दिवस मना रहा है. इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा को भारतीय आतिथ्य का वैश्विक प्रतीक बताते हुए कहा कि ये राज्य देश के लिए गौरव और विकास दोनों लाता है.

PM Modi wishes Goa: पीएम मोदी ने गोवा स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को बधाई दी. उन्होंने गोवा की जीवंत संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रगति की सराहना की और ‘विकसित भारत’ में गोवा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया.

UP News: गाजियाबाद में बकरीद के दिन 17 वर्षीय सूर्या चौहान की चाकू से हत्या कर दी गई. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मुंबई और आसपास के इलाकों (MMR) में शनिवार से सीएनजी (CNG) ₹2 प्रति किलो और पाइप वाली रसोई गैस (PNG) 50 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गई है. इस बढ़ोतरी के बाद मुंबई में सीएनजी का नया रेट ₹86/kg और पीएनजी का रेट ₹52/यूनिट पहुंच गया है.

Pune liquor deaths: महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवाड़ में जहरीली शराब पीने से 15 लोगों की मौत हो गई है. कई लोग गंभीर हालत में हैं. आरोपी योगेश वानखेडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Karnataka politics: कर्नाटक में कांग्रेस नेतृत्व परिवर्तन के बीच डीके शिवकुमार का नाम सबसे आगे है. ज्योतिषी द्वारकानाथ गुरुजी ने दावा किया कि शिवकुमार लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहेंगे और 2028 का चुनाव भी जीतेंगे.

Twisha Sharma case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में हैं. कोर्ट ने पांच दिन की रिमांड दी है. CBI ने उनसे 14 सवाल पूछे.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital