Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

1 जून को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया के जन्मदिन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. पीएम ने देश के युवाओं और श्रमिकों के कल्याण के लिए उनके प्रयासों की सराहना की. वहीं, इस अवसर पर मांडविया ने अपने जन्मदिन पर दिल्ली में 'फिट इंडिया संडे साइकिल' अभियान चलाया.

कैलाश मानसरोवर यात्रा के मुख्य मार्ग लिपुलेख दर्रे को लेकर भारत और नेपाल के बीच 210 साल पुराना सीमा विवाद फिर गहरा गया है. नेपाली पीएम बालेन शाह ने इस मुद्दे पर ब्रिटेन (UK) से मध्यस्थता कराने की बात कही है.

1 जून को देश भर में मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिल रहा है. जहां दिल्ली-एनसीआर में बारिश का दौर थमने के बाद आज उमस परेशान करेगी, वहीं मध्य प्रदेश और झारखंड के कई इलाकों में प्री-मानसून की दस्तक के साथ आंधी-बारिश के आसार हैं.

Myanmar Blast: म्यांमार के नामखाम टाउनशिप में खनन विस्फोटकों से भरी इमारत में जोरदार धमाका. हादसे में 45 से अधिक लोगों की मौत और दर्जनों घायल.

Treadmill Invented for Punishment: आज की सबसे पॉपुलर फिटनेस मशीन 'ट्रेडमिल' (Treadmill) का अतीत बेहद डरावना है. 19वीं सदी में ब्रिटेन की जेलों में कैदियों को घोर यातना देने और उनसे कोल्हू के बैल की तरह काम लेने के लिए इस मशीन पर रोजाना 8 घंटे तक दौड़ाया जाता था. जरा सी चूक का मतलब था सीधा मौत से सामना.

Bihar Infrastructure Failure: बिहार में बरंडी नदी पर आजादी के बाद से पुल न बनने के कारण ग्रामीणों को अपनों के अंतिम संस्कार के लिए जान जोखिम में डालकर उफनती नदी पार करनी पड़ती है. नेताओं के खोखले वादों और प्रशासनिक लापरवाही के बीच तैरती यह अर्थी बिहार के विकास मॉडल पर एक बड़ा सवालिया निशान है.

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित अंतरिम द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की दिशा में इस सप्ताह अहम बातचीत होने जा रही है. दोनों देशों के मुख्य वार्ताकार 1 जून से नई दिल्ली में चार दिनों तक बैठक करेंगे, जहां समझौते के विभिन्न प्रावधानों और कानूनी मसौदे पर विस्तृत चर्चा की जाएगी.

Ring Ceremony in Mahakal: प्रतिबंध के बावजूद महाकाल मंदिर के गणेश मंडपम में कपल ने रचाई सगाई, वीडियो वायरल होने के बाद मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा एजेंसी पर ठोका 50 हजार का जुर्माना और कपल की एंट्री पर लगाई रोक.

हिमाचल प्रदेश के नगर निगम चुनावों में बीजेपी ने सोलन, मंडी और धर्मशाला में जीत दर्ज कर कांग्रेस को बड़ा राजनीतिक झटका दिया है. सत्तारूढ़ कांग्रेस केवल पालमपुर में बढ़त बनाए रखने में सफल रही, जिससे 2027 विधानसभा चुनाव से पहले नए राजनीतिक संकेत मिले हैं.

Odisha Snake Incident: ओडिशा के बौद्ध जिले में 'नाग फांस' (snake trap) जैसी खौफनाक घटना सच साबित हुई. यहां एक लकवाग्रस्त व्यक्ति को सांप ने दो घंटे तक अपनी जकड़ में रखा, जिसे भारी मशक्कत के बाद सुरक्षित बचाया जा सका.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital