Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

देश

11 मई 1998 के पोखरण परमाणु परीक्षणों की याद में आज देश 'नेशनल टेक्नोलॉजी डे' मना रहा है. पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि आज तकनीक आत्मनिर्भर भारत की पहचान बन चुकी है.

मध्य प्रदेश के धार जिले के Manawar थाने में सुनवाई नहीं होने से नाराज एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की. परिवार का आरोप है कि अवैध शराब पकड़वाने के बाद उन्हें धमकाया गया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की...

Nawada Sand Mafia Attack: बिहार के नवादा में पुलिस का इकबाल खतरे में है. बालू माफिया ने कादिरगंज में चौकीदार को बुरी तरह पीता है. वहीं धमौल थाने के गेट पर चौकीदार जितेंद्र पासवान की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है. सुशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर सम्राट चौधरी सरकार में क्या हो रहा है?

Chamba Pathankot Accident: चंबा-पठानकोट हाईवे पर सोमवार तड़के इनोवा कार खाई में गिरने से छह लोगों की मौत और चार घायल हो गए. हादसे में गुजरात के पर्यटक सवार थे.

Bargi Dam cruise accident Jabalpur: मध्य प्रदेश सरकार ने जबलपुर के बरगी बांध क्रूज हादसे की न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं. सेवानिवृत्त जस्टिस संजय द्विवेदी की अध्यक्षता वाला आयोग 5 बिंदुओं पर जांच करेगा और प्रदेश भर के जल-परिवहन का ऑडिट होगा.

पीएम मोदी गुजरात दौरे पर सोमनाथ मंदिर में महापूजा और वडोदरा में करोड़ों की सौगात देने जा रहे हैं. लेकिन क्या पाटीदार समुदाय द्वारा उन्हें 'सरदार रत्न' दिए जाने के पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है? जानिए इस दौरे की हर बड़ी बात.

दिल्ली-NCR में आज शाम 50KM की रफ्तार से आंधी और बारिश का येलो अलर्ट है, वहीं यूपी-बिहार में बिजली गिरने (वज्रपात) का खतरा मंडरा रहा है. उत्तराखंड में बर्फबारी और भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रियों के लिए चेतावनी जारी की गई है.

PM Modi energy appeal: पीएम मोदी ने पश्चिम एशिया संकट और ग्लोबल एनर्जी मार्केट दबाव को देखते हुए नागरिकों से ईंधन बचाने, वर्क फ्रॉम होम, सार्वजनिक परिवहन, सोने की खरीद पर रोक और प्राकृतिक खेती जैसे कदम उठाने की अपील की. जानें इस अपील के पीछे कारण और असर.

Char Dham Yatra Weather Alert: गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने यात्रियों और पर्यटकों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की ताजा अपडेट जरूर चेक करें और पूरी सावधानी के साथ अपना सफर तय करें. उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान पहाड़ी रास्तों पर अतिरिक्त सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है.

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करते हुए लोगों से आने वाले एक साल तक खर्चों में सावधानी बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि दुनिया इस समय आर्थिक संकट और युद्ध जैसे हालात से गुजर रही है.


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital