Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

भारतीय वैज्ञानिकों ने 'TARA' नामक पहली स्वदेशी ग्लाइड वेपन किट का सफल परीक्षण किया है. यह तकनीक साधारण बमों को स्मार्ट हथियारों में बदल देती है, जो हवा में ग्लाइड करते हुए सटीक निशाना साध सकते हैं.

पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद अमित शाह कोलकाता पहुंचे. एयरपोर्ट पर भारी भीड़ के बीच उन्होंने बांग्ला भाषा में जनता का शुक्रिया अदा किया. शाह ने इसे विकास और सुशासन की जीत बताते हुए कहा कि बंगाल अब हिंसा और तुष्टीकरण से मुक्त होकर तरक्की के नए रास्ते पर चलेगा.

सीतापुर विधानसभा में पीएम जनमन योजना के तहत बनी ढाई किमी लंबी सड़क की गुणवत्ता पर विधायक रामकुमार टोप्पो ने कड़ा एक्शन लिया है. ग्रामीणों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे विधायक ने घटिया निर्माण पाए जाने पर सड़क को उखाड़कर दोबारा बनाने के निर्देश दिए.

Singrauli News: सिंगरौली के महदेइया गांव में बारिश के पानी ने लोगों की मुश्किले बढ़ा दी हैं. बारिश के बाद गांव के कई घरों में गंदा पानी भर गया. तेज लहरों के साथ ओमेगा पानी से लोग घबराकर इधर-उधर भागते नजर आये.

Snow Leopard Kishtwar News: किश्तवाड़ के सिंथनटॉप इलाके में ट्रैकिंग के दौरान हिम तेंदुए का एक कमजोर और बीमार शावक मिला है. स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और रेस्क्यू व इलाज की मांग की है.

बिहार के सहरसा जिले के बलुआहा स्कूल में मिड-डे मील खाने से 250 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. खाने में सांप का बच्चा मिलने की खबर से बच्चों में दहशत फैल गई, जिसके बाद उन्हें उल्टी और पेट दर्द की शिकायत हुई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई 2026 को सोमनाथ मंदिर के लोकार्पण की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर गुजरात का दौरा करेंगे. यह स्थल भारतीय संस्कृति की अटूट निरंतरता का प्रतीक है, जिसका पुनर्निर्माण सरदार पटेल के प्रयासों से हुआ था.

Samrat Chaudhary Cabinet X-Ray: पटना के गांधी मैदान में सम्राट चौधरी कैबिनेट के 35 मंत्रियों ने शपथ ली है. सवर्ण, OBC और EBC को 9-9 मंत्री पद देकर सोशल इंजीनियरिंग तो साध ली गई, लेकिन 33% महिला आरक्षण के दावों के बीच यहां भी आधी आबादी को अधूरा हक दिया गया है. जानिए कौन हैं 8 नए चेहरे?

नासिक के सनसनीखेज TCS मामले में फरार आरोपी निदा खान को छत्रपति संभाजीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है. निदा पिछले 25 मार्च से पुलिस को छका रही थी और अपने परिवार के साथ एक फ्लैट में छिपी हुई थी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सेना के साहस को नमन किया है. 7 मई 2025 को भारत ने पहलगाम हमले का बदला लेने के लिए सीमा पार आतंकी ठिकानों पर सटीक हमला किया था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest