Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

पश्चिम एशिया की जंग के बीच पर पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग की. जिसमें ईंधन आपूर्ति, महंगाई और राज्यों की तैयारियों पर चर्चा हुई. केंद्र और राज्यों ने मिलकर संकट से निपटने की रणनीति पर विचार किया. सरकार का प्रयास है कि इस वैश्विक तनाव का भारत पर न्यूनतम असर पड़े.

दिल्ली विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन 'संस्कृति, जलवायु और इतिहास: विशाल भारत से सीख' का उद्घाटन राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच (RSJM), विवेकानंद ग्लोबल यूनिवर्सिटी, दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर हिमालयन स्टडीज़ और जामिया मिल्लिया इस्लामिया के नेल्सन मंडेला सेंटर फॉर पीस एंड कॉन्फ्लिक्ट रेज़ोल्यूशन के संयुक्त तत्वावधान में हुआ.

Zojila Pass Avalanche: जोजिला पास पर हिमस्खलन होने से कई लोगों ने जान गंवाई, कई वाहन भी बर्फ में दब गए. बचाव कार्य जारी है. यह घटना एक बार फिर याद दिलाती है कि पहाड़ी इलाकों में मौसम कितना अनिश्चित और खतरनाक हो सकता है.

राम नवमी के मौके पर दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने मॉडल टाउन स्थित राम मंदिर में दर्शन किए और इलाके का दौरा कर स्थानीय लोगों से बातचीत की. इसके बाद उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह और श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोन से मुलाकात की.

Delhi Budget 2026-27: दिल्ली सरकार ने 1.03 लाख करोड़ का बजट पास किया है, जिसमें इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य सेवाएं, मेट्रो विस्तार और नए अस्पतालों पर विशेष ध्यान दिया गया है.

India lockdown news: केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि देश में लॉकडाउन लागू करने की कोई योजना नहीं है. LPG उत्पादन बढ़ाया गया है और पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य बनी हुई है. पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों से हालात पर चर्चा चल रही हैं.

गुजरात सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय एक्साइज ड्यूटी में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती का स्वागत किया है.

मिडिल ईस्ट संकट के बीच अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी को देखते हुए भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का फैसला लिया है.

CM Dhami PM Modi meeting: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की और उन्हें रामनवमी पर मां सुरकंडा देवी की प्रतिकृति भेंट की. साथ ही उन्होंने पेट्रोल और डीजल पर राहत देने के पीएम के फैसले की सराहना की.

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 से पहले चुनाव आयोग ने युवाओं को जोड़ने के लिए ‘छोटा भीम’ और ‘चुटकी’ के साथ साइकिल रैली निकाली. SVEEP अभियान के तहत डिजिटल और सांस्कृतिक तरीकों से पहली बार वोट देने वालों को जागरूक किया जा रहा है...


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital