Bharat Express DD Free Dish

श्रीगंगानगर बॉर्डर पर फिर पाकिस्तानी ड्रोन की हरकत, खेत में मिला हेरोइन का पैकेट

Pakistani drone heroin drop: श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर क्षेत्र में भारत-पाक बॉर्डर के पास एक खेत से 759 ग्राम हेरोइन बरामद हुई. किसान ने फसल काटते समय पैकेट देखा और पुलिस व BSF को सूचना दी. पाकिस्तानी ड्रोन से पैकेट गिराए जाने की आशंका जताई जा रही है.

मनजीत सिंह, श्रीगंगानगर (ब्यूरो चीफ)

Pakistani drone heroin drop: राजस्थान के श्रीगंगानगर से बड़ी खबर सामने आई है. भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय बॉर्डर के पास रायसिंहनगर क्षेत्र के गांव 3 BWSM में एक खेत से 759 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है. किसान आत्माराम ने फसल काटते समय पैकेट देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी.

पुलिस और BSF की कार्रवाई

सूचना मिलते ही समेजा पुलिस और BSF के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जांच में सामने आया कि यह पैकेट पाकिस्तानी ड्रोन द्वारा गिराया गया हो सकता है. फिलहाल पैकेट को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी गई है.

पहले भी मिली थी तस्करी सामग्री

गौरतलब है कि शुक्रवार को भी रायसिंहनगर इलाके के गांव 41-42PS रोही के पास एक पैकेट मिला था, जिसमें विदेशी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई थी. लगातार मिल रहे ऐसे पैकेटों से साफ है कि सीमा पार से तस्करी की कोशिशें जारी हैं.

ये भी पढ़ें-गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश गिरफ्तार, बच्ची से दुष्कर्म और चोरी का आरोपी अस्पताल में भर्ती

मामला दर्ज कर जांच शुरू

पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. हेरोइन तस्करी के इस नए मामले की जांच अब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मिलकर कर रही हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read