अगले 20 घंटे और भारी कुदरत की मार! 21 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 75 की स्पीड से तूफान
Weather Alert के मुताबिक, देश के कई राज्यों में बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है.
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. इस दौरान राज्य में शांति बहाली, विकास और अंतर-राज्यीय परिवहन सेवाओं को लेकर चर्चा हुई.
पीएम मोदी का चेन्नई दौरा: तमिलनाडु को 13 हजार करोड़ की परियोजना की देंगे सौगात, जानें कहां-कहां जाएंगे प्रधानमंत्री
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के चेन्नई दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे मेट्रो रेल, राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे, बंदरगाह, पेट्रोलियम और शिक्षा क्षेत्र में 13,000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री चेन्नई मेट्रो फेज-2 के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का शुभारंभ करने के साथ ही आईआईटी मद्रास में सुधा गोपालकृष्णन ब्रेन सेंटर का लोकार्पण भी करेंगे.
उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग
Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप आया. झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए, हालांकि किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
‘बिना सबूत धांधली का आरोप मत लगाओ’, चुनाव आयोग के समर्थन में उतरे 124 पूर्व IAS-IFS, SIR को बताया जरूरी
124 पूर्व IAS और IFS अधिकारियों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला पत्र जारी कर चुनावी धांधली के आरोपों पर सवाल उठाए हैं. जानिए बिहार वोटर लिस्ट SIR, EVM सुरक्षा व्यवस्था और चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर क्या कहा गया?
किसी को घसीटा, किसी को उठाया: दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस का कड़ा एक्शन, लखनऊ तक हाई अलर्ट जारी
दिल्ली में CJP के प्रदर्शन के चलते 1,000 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है. जंतर-मंतर पर तनाव के बीच सुरक्षा कारणों से 45 मेट्रो स्टेशन बंद हैं, जबकि राजनीतिक दलों के बीच तीखा बयानबाजी का दौर जारी है.
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच राहुल का वीडियो संदेश, बोले- लड़ाई संविधान बचाने की है, कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी
राहुल गांधी ने केंद्र सरकार, आरएसएस और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि गिरफ्तारियों और पुलिस कार्रवाई से विपक्ष की आवाज नहीं दबेगी.
‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती
UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाबी चुनौती दे दी.
‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक का उपभोक्ता नहीं बल्कि निर्माता बनने का आह्वान किया. उन्होंने स्पेस, क्वांटम मिशन और बायोटेक्नोलॉजी में निजी भागीदारी पर जोर दिया.
समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे
वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और आयुक्त की अगुवाई में 2000 से अधिक लोगों ने श्रमदान कर 2 किलोमीटर के दायरे से 15 टन कचरा साफ किया.







