Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

देश

Delhi Liquor Policy: दिल्ली की कथित शराब नीति घोटाले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया. अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को सबूतों की कमी के चलते बरी कर दिया गया. कोर्ट ने कहा कि बिना सबूत आरोप साबित नहीं होते.

नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने ग्रामोदय, अंत्योदय और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान को याद किया...

27 फरवरी 2026 को भारत के महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री ने उनके साहस और त्याग को नमन करते हुए कहा कि अन्याय के खिलाफ अडिग संकल्प ही सच्चा पराक्रम है. इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी महान क्रांतिकारी को श्रद्धांजलि दी.

बलिदान दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंद्रशेखर आजाद को श्रद्धांजलि अर्पित की. नेताओं ने उनके अदम्य साहस, काकोरी कांड और आजादी के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान को याद किया..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय इजराइल यात्रा का समापन भावुक विदाई के साथ हुआ. इजराइली पीएम नेतन्याहू ने खुद एयरपोर्ट आकर पीएम को विदा किया. इस यात्रा में दोनों देशों के बीच 27 समझौते हुए, आतंकवाद के खिलाफ साझा संकल्प लिया गया और भविष्य की रणनीतिक साझेदारी की नई राहें खोली गईं.

Budget 2026-27 Webinar: पीएम मोदी (PM Modi) शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बजट के बाद आयोजित वेबिनार को संबोधित करेंगे. इसमें पूंजीगत व्यय, इंफ्रास्ट्रक्चर, बैंकिंग सुधार और वित्तीय स्थिरता जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी.

JNU clash: दिल्ली में जेएनयू छात्र संघ के मार्च के दौरान पुलिस और छात्रों में झड़प हुई. 25 पुलिसकर्मी घायल, 51 छात्र हिरासत में. पुलिस ने बल प्रयोग का आरोप खारिज किया.

देश भर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. जहां एक तरफ दिल्ली, यूपी और मध्य प्रदेश में फरवरी के अंत में ही अप्रैल जैसी गर्मी ने दस्तक दे दी है और पारा 30 से 35 डिग्री के पार पहुंच चुका है, वहीं पहाड़ी राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है.

हैदराबाद की 21 साल की यूट्यूबर बोनू कोमाली ने एक टूटते रिश्ते और मानसिक पीड़ा के कारण अपनी जिंदगी समाप्त कर ली है.

Piyush Goyal-US Meet: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका के वाणिज्य सचिव हावर्ड लटनिक और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर के साथ द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण चर्चा किया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital