Bharat Express DD Free Dish

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरा चीन से जुड़ा, NIA ने बीजिंग से मांगी मदद

Pahalgam terror attack: NIA की जांच में पता चला है कि 22 अप्रैल 2024 को पहलगाम हमले में इस्तेमाल GoPro Hero 12 कैमरा चीन के डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़ा था.

Pahalgam terror attack: पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम के बैसरन मैदान में हुए आतंकी हमले की जांच में NIA को एक अहम सुराग मिला है. हमले में इस्तेमाल हुआ GoPro Hero 12 कैमरा चीन के एक डिस्ट्रीब्यूटर से जुड़ा पाया गया है. एजेंसी ने इस डिवाइस की जानकारी हासिल करने के लिए बीजिंग से संपर्क किया है और जम्मू कोर्ट में लेटर रोगेटरी (LR) जारी करने की अनुमति मांगी है.

कोर्ट ने क्या इजाजत दी?

जम्मू कोर्ट ने सोमवार को NIA को चीन को LR भेजने की इजाजत दी. जांच के दौरान कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसों की पड़ताल की गई, जिनमें यह GoPro Hero 12 Black Camera भी शामिल है. इसका सीरियल नंबर C3501325471706 है और माना जा रहा है कि आतंकियों ने हमले से पहले टोह लेने और मूवमेंट रिकॉर्ड करने के लिए इसका इस्तेमाल किया था.

GoPro कंपनी से मिली जानकारी

NIA ने नीदरलैंड स्थित GoPro कंपनी से सप्लाई चेन और एक्टिवेशन डिटेल्स मांगी थीं. कंपनी ने बताया कि यह कैमरा चीन के AE ग्रुप इंटरनेशनल लिमिटेड को सप्लाई किया गया था और इसे 30 जनवरी 2024 को डोंगगुआन, चीन में एक्टिवेट किया गया था.

चीन के अधिकार क्षेत्र में आगे की जांच

GoPro ने साफ किया कि उसके पास इस डिवाइस के एंड-यूजर या डाउनस्ट्रीम ट्रांज़ैक्शन की जानकारी नहीं है. एक्टिवेशन और शुरुआती इस्तेमाल चीन के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए खरीदार और उपयोगकर्ता का पता लगाने के लिए चीनी अधिकारियों की न्यायिक मदद जरूरी है.

ये भी पढ़ें-पाकिस्तान में अमेरिकी दूतावास पर हमला, US आर्मी की फायरिंग में 10 से ज्यादा लोगों की मौत; वीजा सेवाएं ठप

हमले के बाद भारत का जवाब

22 अप्रैल को बैसरन मैदान पर हुए इस आतंकी हमले ने भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया था. इसके बाद भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया और 10 मई को सीज़फायर से पहले पाकिस्तान और PoK में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read