Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पाकिस्तान: पूर्व PM इमरान खान को तगड़ा झटका, चुनाव आयोग ने अयोग्य करार दिया

IMRAN KHAN

इमरान खान

पाकिस्तान में कराची से लेकर इस्लामाबाद तक बवाल खड़ा हो गया है.वजह ये है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को चुनाव आयोग ने अयोग्य करार दे दिया है.इस फैसले से इमरान समर्थक बहुत गुस्से में हैं.इस्लामाबाद में चुनाव आयोग के खिलाफ भारी प्रदर्शन हो रहा है.लोग चुनाव आयोग के खिलाफ नारे लगा रहे हैं.इस दौरान इमरान समर्थकों और पुलिस के बीच भारी धक्का मुक्की हुई.इस फैसले के बाद इमरान का राजनीतिक करियर खतरे में पड़ गया है.

हालात इतने बिगड़ गये हैं कि चुनाव आयोग के बाहर फायरिंग की गयी है.वहां से हिंसा की भी खबरें हैं.इमरान खान पर चुनाव आयोग को गलत जानकारी देने का आरोप है.गौरतलब है कि इमरान की नेशनल असेंबली की सदस्यता भी रद्द की जा चुकी है.

बताया जाता है कि फैसला आने से पहले चुनाव आयोग के बाहर भारी तादाद में इमरान के समर्थक जमा थे जो दूर दूर से आये थे.उनको शायद ऐसे ही किसी फैसले की भनक लग चुकी थी.इस फैसले के बाद इमरान चुनाव आयोग के फैसले को ऊपरी अदालत में चुनौती दे सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital