Urdu Conclave 2026

UP News: लखीमपुर खीरी में स्कूल की इमारत पर फलस्तीन का झंडा फहराया, 7 लोगों के खिलाफ दर्ज हुई FIR

अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लखीमपुर खीरी ज़िले में एक सरकारी स्कूल की इमारत पर कथित तौर पर फ़िलिस्तीनी झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.

UP Palestine Flag

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में स्कूल भवन में फलस्तीन का झंडा फहराने पर पुलिस ने FIR दर्ज किया है. अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि लखीमपुर खीरी ज़िले में एक सरकारी स्कूल की इमारत पर कथित तौर पर फ़िलिस्तीनी झंडा फहराने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है.

पुलिस ने बताया कि यह घटना रविवार को लखहा अलीगंज गांव में हुई, जहां तीन लोगों – सद्दाम, बौरा और अन्नाने – ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर एक उच्च प्राथमिक विद्यालय की छत पर झंडा फहराया. अधिकारियों ने बताया कि जब कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया, तो उन लोगों ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकाया.

ये भी पढ़ें: कौवों से दुश्मनी पड़ेगी महंगी, सोच-समझकर इनसे भिड़ें…बदला लेने के लिए कई सालों तक याद रखते हैं अपमान

एक स्थानीय अधिकारी ने बताया कि संजय त्रिवेदी नामक निवासी ने फूलबेहार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है, जहां सात लोगों के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता के तहत दुश्मनी को बढ़ावा देने, शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करने और आपराधिक धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे जांच जारी है.


ये भी पढ़ें: जगदीप धनखड़ कहां हैं? दिल्ली के एक निजी फार्महाउस में शिफ्ट हो गए हैं पूर्व उपराष्ट्रपति, टेबल-टेनिस खेल कर बिता रहें समय


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read