Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Ayodhya News: कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या में पंचकोसी परिक्रमा शुरू, श्रद्धालुओं के लिए की गईं सभी व्यवस्थाएं

UP News: हिंदू धर्म में मान्यता है कि, परिक्रमा मार्ग पर एक पग चलने भर से पूर्व जन्म के तमाम पाप धुल जाते हैं और भक्त सच्चे मन से जो भी मनोकामना करता है वह पूरी होती है.

अयोध्या पंचकोसी परिक्रमा शुरू (फोटो-सोशल मीडिया)

Ayodhya News: देवउठनी एकादशी के मौके पर अयोध्या (Ayodhya) में बुधवार देर रात पंचकोसी परिक्रमा (Panchkosi Parikrama) शुरू हो गई है. भक्त कड़ी सुरक्षा के बीच परिक्रमा में हिस्सा ले रहे हैं तो वहीं इस मौके पर 20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की सम्भावना जताई जा रही है. बता दें कि 15 किलोमीटर की इस परिक्रमा को लेकर सड़कें दुरुस्त की गई हैं और इसको लेकर कई दिनों से तैयारी चल रही थी. क्योकि परिक्रमा के दौरान श्रद्धालु नंगे पांव कीर्तन करते हुए परिक्रमा पूरी करते हैं. इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखकर जिला प्रशासन द्वारा सभी इंतजाम किए गए हैं.

बता दें कि परिक्रमा को लेकर हिंदू धर्म में मान्यता है कि परिक्रमा मार्ग पर एक पग चलने भर से पूर्व जन्म के तमाम पाप धुल जाते हैं और भक्त सच्चे मन से जो भी मनोकामना करते हैं वह पूरी होती है. तो वहीं इस सम्बंध में अयोध्या के महंतों का कहना है कि अयोध्या की परिक्रमा का महत्व ज्यादा है. क्योंकि यहां की परिक्रमा का मतलब अयोध्या के पांच हजार से अधिक मंदिरों में विराजमान ठाकुरजी व ऋषियों-मुनियों के स्थलों की परिक्रमा एक ही बार में पूरी कर लेना है. तो वहीं परिक्रमा को लेकर देर रात से ही भक्तों में उत्साह देखने को मिल रहा है और बढ़-चढ़ कर हर उम्र के श्रद्धालु हिस्सा ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: 80 फीसदी पूरा हुआ राम मंदिर का निर्माण कार्य, अब इस हिस्से में तेज गति से आगे बढ़ा काम

बाहरी वाहनों के प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

भक्तों की सुरक्षा को देखते हुए परिक्रमा क्षेत्र में किसी प्रकार के बाहरी वाहनों के प्रवेश को लेकर रोक लगा दी गई है. परिक्रमा समाप्ति के बाद ही वाहनों के प्रवेश शुरू होंगे. इसके अलावा श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हेल्थ कैंप भी परिक्रमा परिसर में लगाए गए हैं और निगम की तरफ जगह-जगह विश्राम स्थल बनाए गए हैं. इसी के साथ ही परिक्रमा मार्ग में बालू डलवाई गई है, ताकि श्रद्धालुओं के पैर में कंकर पत्थर न लगे और किसी तरह की अन्य परेशानी का सामना न करना पड़े.

सीसीटीवी से रखी जा रही है नजर

परिक्रमा के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की पूरी सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन ने सभी बंदोबस्त किए हैं. इस सम्बंध में एसएसपी राजकरन नय्यर ने मीडिया को जानकारी दी कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है. साथ ही परिक्रमा की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की जा रही है. भक्तों के हित में हाईवे पर रूट डाइवर्जन किया गया है. साथ ही मेला क्षेत्र को पांच जोन में बांटा गया है और इसी आधार पर सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है. चिह्नित स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. इसके अलावा जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं उनके साथ एएसपी एवं डिप्टी एसपी स्तर के पुलिस अधिकारियों को परिक्रमा क्षेत्र में तैनात किया गया है. इसी के साथ ही घाटों पर भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है और जल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम भी तैनात की गई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital