Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल में बंद जामिया यूनिवर्सिटी के बीटेक के छात्र को दी परीक्षा में बैठने की अनुमति, यूएपीए के तहत है बंद

जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र को NIA ने पिछले साल शहर के बटला हाउस इलाके से गिरफ्तार किया था.

प्रतीकात्मक तस्वीर

पटियाला हाउस कोर्ट ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के 22 साल इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग छात्र को विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार तिहाड़ जेल में परीक्षा देने की अनुमति दी. वह यूएपीए के तहत जेल में बंद है.

NIA ने किया था गिरफ्तार

तिहाड़ जेल में बंद छात्र मोहसिन मोहम्मद को पटियाला हाउस कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. बता दें कि जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के छात्र को NIA ने पिछले साल शहर के बटला हाउस इलाके से गिरफ्तार किया था.

इसे भी पढ़ें: चुनावी खर्च की सीमा तय करने की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का सुनवाई से इनकार, कहा-इस बारे में कानून बनाने का निर्देश नहीं दे सकते

आईएसआईएस के लिए फंड जुटाने का आरोप

एनआईए ने मोहसिन मोहम्मद को गिरफ्तार करते हुए आरोप लगाया कि सूचना मिली थी कि वह सक्रिय रूप से आईएसआईएस के लिए फंड जुटाने में लगा हुआ है. कोर्ट ने आरोपी के अर्जी को स्वीकार कर लिया, जिसमें (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) पाठ्यक्रम जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में बीटेक. के सातवें सेमेस्टर की परीक्षा देने की अनुमति मांगी गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital