Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Pitbull Attack

SONIPAT PITBULL ATTACK: हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में पिटबुल के हमले का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. बुआ के साथ गली से जा रहे 6 महीने के मासूम को पिटबुल ने टक्कर मारकर गिरा दिया और बुरी तरह नोचने लगा. बचाने दौड़ी बुआ भी घायल हो गईं. गंभीर रूप से जख्मी बच्चे को रोहतक PGI में भर्ती कराया गया है.

पटियाला के घुम्मन नगर में घर देखने पहुंचे दंपति पर पिटबुल ने अचानक हमला कर दिया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. CCTV में कैद हमले के वीडियो ने लोगों को दहला दिया, जबकि पीड़ित अंकित ने अस्पताल से पूरी घटना बताई.

दिल्ली हाई कोर्ट ने छह वर्षीय बच्चे पर हमला करने वाले पिटबुल कुत्ते के मालिक, केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, दिल्ली पुलिस और एमसीडी को चार सप्ताह में जवाब देने का नोटिस जारी किया है.