देश

Patna High Court: बिहार में 12वीं पास उम्मीदवार भी बन पाएंगे अमीन, HC के आदेश के बाद 1767 अमीनों की भर्ती का रास्ता साफ

Patna High Court: पटना हाइकोर्ट ने अमीनों की बहाली का रास्ता साफ कर दिया है. जस्टिस आशुतोष कुमार की खंडपीठ ने अपने निर्णय मे स्पष्ट किया कि 12वीं कक्षा पास उम्मीदवार भी अब अमीन बन सकते हैं, क्योंकि राज्य सरकार ने अमीनों की बहाली के लिए साल 2016-17 में जो संशोधन किया था, उसके अनुसार 12वीं पास उम्मीदवार को भी इस पद के लिए योग्य माना गया है. कोर्ट (Patna High Court) ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार द्वारा दायर अपील और चुने गए उन उम्मीदवारों द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका, जिनकी नियुक्ति इस पद पर चयन के बाद भी नहीं की गई थी. लेकिन, कोर्ट ने सुनवाई की.

कोर्ट (Patna High Court) ने कहा कि एकल पीठ ने साल 2013 के नियम के अनुसार ही अमानत डिग्री प्राप्त उम्मीदवारों को अमीन के पद पर नियुक्ति करने का निर्देश दिया था. कोर्ट ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस पद पर किए गए नियुक्ति के लिए साल 2016-17 में किए गए संशोधन की जानकारी सिंगल बेंच को नहीं दी गई थी. जिसके कारण कोर्ट ने 12वीं पास उम्मीदवारों को आमीन के पद पर नियुक्ति के लिए योग्य नहीं माना था.

इससे पूर्व जस्टिस पी.बी.बजनथरी की सिंगल बेंच ने राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा राज्य में 1767 अमीन के रिक्त पड़े पदों पर बहाली के लिए जनवरी, 2020 में निकाले गए विज्ञापन को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया था कि वह नए सिरे अमीनों के रिक्त पड़े 1767 पदों पर बहाली के लिए तीन माह में नए सिरे से विज्ञापन प्रकाशित कर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू करें. जस्टिस पी बी बजन्थरी ने याचिकाकर्ता राम बाबू आजाद व अन्य द्वारा दायर कई रिट याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था.

याचिकाकर्ता के ओर से कोर्ट को बताया गया था कि अमीन के पद पर बहाली के लिए शैक्षणिक योग्यता के लिए जो योग्यता राज्य सरकार ने विज्ञापन में प्रकाशित किया था, वह प्रावधानों के अनुरूप नहीं था. बिहार अमीन कैडर रूल के अनुसार उम्मीदवार को 10+2 उत्तीर्ण होने के साथ ही अमानत की डिग्री या आईटीआई द्वारा सर्वेयर की डिग्री प्राप्त होना चाहिए. राज्य सरकार के राजस्व विभाग द्वारा निकाले गए विज्ञापन में जो शैक्षणिक योग्यता रखी गई थी, उसके अनुसार उम्मीदवार को मात्र 10+2 ही उत्तीर्ण होना ही पर्याप्त था.

ये भी पढ़ें: Allahabad High Court के चीफ जस्टिस ने वकीलों की हड़ताल पर जताई चिंता, लंबित मामलों को लेकर कही ये बात

इसी मामले को लेकर अमीन की डिग्री लिए उम्मीदवारों ने राज्य सरकार द्वारा प्रकाशित इस विज्ञापन को पटना हाईकोर्ट में रिट दायर कर चुनौती दी थी. कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद इस विज्ञापन को रद्द करते हुए नए सिरे से विज्ञापन निकाल कर नियुक्ति करने का निर्देश राज्य सरकार को दिया है. हाईकोर्ट की खंडपीठ द्वारा अमीन की बहाली के लिए दिए गए आदेश से यह स्पष्ट हो गया है कि केवल अमानत डिग्री प्राप्त उम्मीदवार ही नहीं, बल्कि 12वीं पास उम्मीदवार भी इस पद पर नियुक्ति के लिए योग्य माने जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मजाक या अमानवीय हरकत?’ इटावा के सरकारी स्कूल में छात्र के सिर पर ‘तबला’ बजाते दिखे प्रिंसिपल, देखें VIDEO

Etawah News: इटावा में छात्र के सिर पर तबला बजाने वाले सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल…

5 minutes ago

सिर्फ बिजनेस नहीं, इंसानियत सर्वोपरि: 26/11 के बाद रतन टाटा ने सिखाया असली लीडरशिप का पाठ

जानिए 26/11 के मुंबई हमलों के बाद देश सहम गया था. लोग इसे अपने-अपने तरीके…

6 minutes ago

‘दाढ़ी-टोपी रूठ जाती…’, अखिलेश अयोध्या गए, राम मंदिर नहीं पहुंचे तो ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज

Om Prakash Rajbhar: अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने तंज…

12 minutes ago

21 बीवियां, 1 झोपड़ी और रोजाना भीख! बांग्लादेशी ‘रंगीले’ भिखारी का कारनामा देख चकराया लोगों का सिर; देखें VIDEO

Bangladeshi News: बांग्लादेश के मोरू मियां का दावा है कि उनकी 21 पत्नियां हैं. भीख…

29 minutes ago

नदीम खान याचिका: दिल्ली हाईकोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार किया, 12 अक्टूबर को होगी सुनवाई

दिल्ली हाईकोर्ट ने APCR के राष्ट्रीय सचिव नदीम खान की याचिका पर तत्काल सुनवाई से…

31 minutes ago

इमरान मसूद की ताजपोशी: मुस्लिम आउटरीच या अखिलेश यादव को सीधा संदेश?

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक बदलाव करते हुए आराधना मिश्रा 'मोना' को प्रदेश अध्यक्ष…

34 minutes ago