Bharat Express DD Free Dish

‘अब हम बनब…’ भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह, भतीजी ने बांधी राखी, पावरस्टार ने दिया न्याय का भरोसा

Pawan Singh: भोजपुर के भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग कर रहे परिजनों को बड़ा भरोसा मिला है. सोमवार को उनसे मिलने भोजपुरी सीनेमा के पावरस्टार और एमएलसी पवन सिंह पहुंचे. पवन सिंह से मिलकर पूरा परिवार भावुक हो गया. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भरत तिवारी के न्याय की लड़ाई में वो उनलोगों के साथ खड़े हैं.

Pawan Singh meets Bharat Tiwari family

भरत तिवारी के घर पहुंचे पवन सिंह

Pawan Singh: भोजपुर के भरत तिवारी के कथित फर्जी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग कर रहे परिजनों को बड़ा भरोसा मिला है. सोमवार को उनसे मिलने भोजपुरी सीनेमा के पावरस्टार और एमएलसी पवन सिंह पहुंचे. पवन सिंह से मिलकर पूरा परिवार भावुक हो गया. उन्होंने भरत तिवारी के परिवार के सभी लोगों से भेंट कर मामले की पूरी जानकारी ली. उन्होंने भरोसा दिलाया कि भरत तिवारी के न्याय की लड़ाई में वो उनलोगों के साथ खड़े हैं.

पवन सिंह सोमवार की सुबह करीब 3 बजे भोजपुर के बैलौटी गांव पहुंचे थे, जहां वो भरत तिवारी के परिजनों से मुलाकात की. मुलाकात से पहले उन्होंने पहले भरत तिवारी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. पावरस्टार ने करीब 2 घंटे तक परिवार से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने परिवार के सभी लोगों की बातों को सुना.

राखी बंधवाकर कह दी ये बात

इस दौरान एक ऐसा पल भी आया जब सभी की आंखें भर आई. भरत तिवारी की भतीजी ने पवन सिंह को राखी बांधी. इसके बाद पवन सिंह ने उसे आशीर्वाद दिया और परिवार को भरोसा देते हुए कहा- टेंशन मत ल…भरत तिवारी अब हम बनब. पवन सिंह के इस बयान ने पूरे परिवार को रुला दिया. उन्होंने भरोसा दिया कि इंसाफ की इस लड़ाई में वो उनलोगों के साथ खड़े रहेंगे. उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा. इस मुलाकात के दौरान भरत तिवारी के पिता, मां, भाई, भाभी और भतीजी समेत कई लोग मौजूद रहे.

मीडिया से बातचीत करते हुए भरत तिवारी के भाई चंदन तिवारी ने कहा कि पवन सिंह ने मुलाकात कर उनकी लड़ाई में सहयोग का भरोसा दिया है. उन्होंने सीएम सम्राट चौधरी से बात करने का भी आश्वासन दिया है.

पावरस्टार के भरोसे ने परिवार की बढ़ाई उम्मीद

पवन सिंह करीब 2 घंटे तक परिवार से बातचीत की. हालांकि वो मीडिया के सवालों से बचते दिखाई दिये. परिवार ने उम्मीद जताई कि अब उनकी आवाज आगे तक पहुंचेगी. पवन सिंह ने उनके साथ न्याय की लड़ाई में खड़े रहने का आश्वासन दिया है. जिससे उनके संघर्ष को मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें- हम छोड़ेंगे नहीं..! गणेश जुलूस पर अंडे फेंके जाने से भड़के नितेश राणे, बोले- याद रखो ईद भी आएगी

पवन सिंह के अचानक बेलौटी गांव जाने और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने की यह खबर सोशल मीडिया पर बाढ़ की तरफ फैल गई. भरत तिवारी के परिवार ने उम्मीद जताई है कि उनकी इस न्याय की लड़ाई में पवन सिंह का साथ काफी प्रभावी होगा और उनके इस संघर्ष को आगे बढ़ाने में मदद करेगा.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read