Pawan Singh की मां की तबीयत बिगड़ी
Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत अचानक काफी खराब हो गई है. स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. जैसे ही यह खबर सामने आई, भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के साथ-साथ पवन सिंह के चाहने वालों में भी चिंता बढ़ गई. सोशल मीडिया पर फैंस उनकी मां के जल्द ठीक होने और अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं.
मां के पास अस्पताल में नजर आए पवन
पवन सिंह ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अस्पताल से अपनी मां के साथ एक तस्वीर पोस्ट की है. तस्वीर में प्रतिमा देवी अस्पताल के बेड पर नजर आ रही हैं और पवन सिंह उन्हें गले लगाए हुए हैं. उनके चेहरे से मां की तबीयत को लेकर चिंता साफ दिखाई दे रही है. इस तस्वीर ने उनके फैंस को भी भावुक कर दिया.
माई हमार दुनिय- पवन सिंह
अपनी मां के साथ फोटो शेयर करते हुए पवन सिंह ने बेहद छोटा लेकिन दिल छू लेने वाला कैप्शन लिखा. उन्होंने लिखा, “माई हमार दुनिया.” इस एक लाइन से साफ है कि मां उनके लिए कितनी खास हैं और इस मुश्किल घड़ी में वह भावनात्मक रूप से किस दौर से गुजर रहे हैं.

दोस्त ने भी मां के लिए मांगी दुआ
पवन सिंह के करीबी दोस्त प्रियांशु सिंह ने भी उनकी मां की तबीयत को लेकर सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की. उन्होंने अस्पताल से एक तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि पवन सिंह की पूज्य माता जी की तबीयत ठीक नहीं है. साथ ही उन्होंने लोगों से मिलकर उनके जल्द स्वस्थ होने और लंबी उम्र की प्रार्थना करने की अपील की. उन्होंने भगवान से उनकी मां पर कृपा बनाए रखने की भी कामना की.
ज्योति सिंह ने भी की सलामती की प्रार्थना
पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने भी अपनी सास प्रतिमा देवी की तस्वीर शेयर की. उन्होंने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी सास जल्द पूरी तरह स्वस्थ हों. ज्योति सिंह ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना भी की है.
मां से बेहद गहरा रिश्ता है पवन सिंह का
पवन सिंह का अपनी मां के साथ रिश्ता बेहद खास रहा है. वह कई बार सार्वजनिक रूप से कह चुके हैं कि उनकी जिंदगी में मां से बढ़कर कोई नहीं है. उनके मुताबिक, आज उनके पास जो कुछ भी है, उसमें उनकी मां का सबसे बड़ा योगदान है. छठ पूजा से लेकर परिवार के दूसरे आयोजनों तक पवन सिंह अक्सर अपनी मां के साथ दिखाई देते हैं.
ये भी पढ़ें-शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा
‘माई खत्म तो पवन खत्म’
हाल ही में उनके रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ के प्रोमो में भी मां के लिए पवन सिंह का भावुक अंदाज देखने को मिला था. प्रोमो में वह अपनी मां के पैर दबाते हुए नजर आए थे. इसी दौरान उन्होंने भावुक होकर कहा था, “माई खत्म तो पवन खत्म.” पवन ने यह भी कहा था कि अगर उनकी मां को कुछ हो गया तो वह भी जिंदा नहीं रहेंगे. मां की मौजूदा तबीयत खराब होने की खबर के बीच उनका यह पुराना बयान एक बार फिर चर्चा में आ गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


