Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kamalnath On Shivraj: “मुख्यमंत्री खुद ही अपना विदाई समारोह आयोजित कर रहे हैं” शिवराज सिंह पर कमलनाथ का तंज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेता एक-दूसरे पर जमकर तंज कस रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है.

कमलनाथ ने शिवराज सिंह पर कसा तंज

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. नेता एक-दूसरे पर जमकर तंज कस रहे हैं. इसी कड़ी में पूर्व सीएम और पीसीसी अध्यक्ष कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान अपना विदाई समारोह खुद आयोजित कर रहे हैं. मंच से खुद के जाने का ऐलान भी करने लगे हैं.

शिवराज सिंह पर कमलनाथ का तंज

कमलनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ” मप्र के मुख्यमंत्री जी की विडंबना तो देखिए कि अब वो मंचों से अपने जाने की बात ख़ुद ही करने लगे हैं. ये भाजपाई राजनीति का अजब दौर है, जब ख़ुद ही वो अपना विदाई समारोह आयोजित कर रहे हैं, ख़ुद ही विदाई भाषण पढ़ रहे हैं लेकिन एक विशेष विरोधाभास ये है कि विदाई की इस बेला में जनता की आँख में आँसू नहीं हैं बल्कि भाजपा सरकार के जाने की और कांग्रेस सरकार के आने की ख़ुशी में जनता के चेहरों पर मुस्कान है. कांग्रेस मुस्कान की गारंटी है.”

वरिष्ठ नेताओं को चुनाव लड़ाने की तैयारी

बता दें कि कांग्रेस ने अभी तक चुनाव में अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. बीते मंगलवार (3 अक्टूबर) को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. जिसमें वरिष्ठ नेताओं को भी चुनाव लड़वाने पर सहमति बनी है. जिन नामों पर निर्णय लिया गया है, उनमें अरुण यादव और सुरेश पचौरी डॉ. गोविंद सिंह, कमलेश्वर पटेल समेत राज्य के सभी सीनियर नेता विधानसभा चुनाव में उतरेंगे. 2018 में अरुण यादव बुधनी सीट से चुनाव लड़े थे. जहां शिवराज सिंह ने उन्हें हराया था. वहीं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह और विवेक तन्खा को चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा.

यह भी पढ़ें- MP Election: कमलनाथ समेत ये दिग्गज नेता ठोकेंगे चुनावी ताल, 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काट सकती है कांग्रेस

30 मौजूदा विधायकों का कटेगा टिकट

स्क्रीनिंग कमेटी में पहली लिस्ट पर सहमति बन गई है. जिसको लेकर कहा जा रहा है कि केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में लिस्ट को मंजूरी मिलने के बाद जारी किया जाएगा. फिलहाल उम्मीदवारों की लिस्ट कब तक जारी होगी, इसके बारे में नहीं बताया गया है. बैठक में 30 मौजूदा विधायकों के टिकट काटने की बात भी सामने आ रही है. जिसपर स्क्रीनिंग कमेटी ने सहमति दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital