देश

Petrol-Diesel Price Today: कई शहरों में बदल गए आज पेट्रोल-डीजल के दाम, ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में बदलाव, जानें आपके शहर में क्या है रेट ?

Petrol-Diesel Price: भारत में पेट्रोल डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियां जारी करती हैं. आज की बात करें तो कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव हुआ है. कई जगहों पर दाम कम हुए हैं तो कई जगहों पर दाम बढ़े हैं. उधर, कच्चे तेल की कीमत में आज बढ़ोतरी हुई है. वहीं ग्लोबल मार्केट में ब्रेंट कच्चे तेल की कीमत में आज 0.01% की मामूली वृद्धि दर्ज की गई और आज इसका 82.75 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार रहा. इसके साथ ही WTI कच्चे तेल की कीमत में 0.11% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है और यह 78.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है.

भारत के चार महानगरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर

नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर

कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें-  Heavy Rainfall: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत के अन्य शहरों में पेट्रोल की कीमतें

नोएडा में पेट्रोल 47 पैसे बढ़कर 97 रुपये प्रति लीटर और डीजल 43 पैसे बढ़कर 90.15 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल 6 पैसे सस्ता होकर 97.05 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 5 पैसे सस्ता होकर 89.91 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. आगरा में पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 96.10 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 32 पैसे सस्ता होकर 89.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. अमृतसर में पेट्रोल 18 पैसे सस्ता होकर 98.29 रुपये और डीजल 18 पैसे सस्ता होकर

ऐसे चेक करें अपने शहर में तेल के दाम

तेल कंपनियां ग्राहकों को केवल एसएमएस के जरिए पेट्रोल-डीजल की कीमत जानने की सुविधा देती हैं। कीमत की जांच करने के लिए, इंडियन ऑयल के ग्राहक मूल्य जानने के लिए RSP<डीलर कोड> को 9224992249 पर भेजें। वहीं बीपीसीएल ग्राहकों को <डीलर कोड> नंबर 9223112222 पर भेजना होगा। एचपीसीएल ग्राहक <डीलर कोड> 9222201122 पर HPPRICE भेजें। जिसके बाद आप चंद मिनटों में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं.

भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

6 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

6 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

6 hours ago