देश

Heavy Rainfall: दिल्ली-NCR समेत इन राज्यों में होगी तेज बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Weather Update: देश के कई राज्यों में मौसम ने काफी उथल-पुथल मचा रखी है. मुंबई समेत पहाड़ी इलाकों में बारिश ने कहर बरपा रखा है तो वहीं दिल्लीवासियों को उमस का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली में कई दिनों से तेज धूप के साथ उमस देखने को मिल रही है. हालांकि अब मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. मंगलवार सुबह कुछ इलाकों में बारिश होने से मौसम थोड़ा ठंडा हो गया है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिन राजधानी दिल्ली में अच्छी बारिश होने की बात कही है, जिससे गर्मी से भी राहत मिलेगी और उमस में भी गिरावट आएगी. सोमवार को भी तेज धूप और उमसभरी गर्मी से राजधानी में लोग परेशान रहे.

राजधानी दिल्ली के तापमान की बात करें तो अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा 38.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान एक डिग्री 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के 8 जिलों में मंगलवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.  तटीय और पश्चिमी महाराष्ट्र क्षेत्रों में मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, कोल्हापुर और सतारा जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मुंबई के अलावा कर्नाटक में भी भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की है, जिसके चलते बाढ़ का खतरा बना हुआ है. कई छोटी नदियां उफान पर हैं. यहां भी कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है. दक्षिण कन्नड़ और कोडागु में आज स्कूल- कॉलेजों में अवकाश की घोषणा की है.

यह भी पढ़ें- ‘कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार गिराना चाहते हैं, हमें पता है…’, डीके शिवकुमार का BJP और JDS पर बड़ा आरोप

हिमाचल में तो पहले से बाढ़ ने तबाही मचा रखी है, पिछले दो हफ्तों से ज्यादा से कुल्लू-मनाली नैशनल हाईवे बाधित चल रहा है. उसकी हालत खराब हो गयी है और मरम्मत का काम जारी है. यहां ब्यास नदी और भूस्खलन लगातार परेशानी खड़ी कर रहा है. उत्तराखंड में भारी बारिश के वजह से नदियां उफान पर है. इसके अलावा राजस्थान, हरियाणा और पंजाब में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर चेताया है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

झारखंड में 108 एंबुलेंस कर्मियों का NHM दफ्तर पर प्रदर्शन: 21 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल का अल्टीमेट

Jharkhand 108 ambulance workers protest Ranchi: रांची में 108 एंबुलेंस कर्मियों ने बकाया वेतन और…

4 minutes ago

‘पहले वैकल्पिक व्यवस्था, फिर विस्थापन!’ ओंकारेश्वर में 19 अक्टूबर से चक्का जाम का ऐलान, संतों और व्यापारियों ने खोला मोर्चा

मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में सिंहस्थ 2028 के तहत प्रस्तावित विकास परियोजनाओं…

10 minutes ago

उन्नाव में चलती AC बस में लगी भीषण आग, वाटर पार्क से लौट रहे थे बच्चे

उन्नाव में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्कूली बच्चों से भरी एसी बस में अचानक आग लग…

18 minutes ago

ताहिर हुसैन की बढ़ेंगी मुश्किलें! दंगा भड़काने के मामले में कोर्ट ने सुनाई 2 साल की कैद और जुर्माना

दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर मामले में कड़कड़डूमा कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के पूर्व…

52 minutes ago

ब्लाइंड मर्डर का 3 दिन में खुलासा, लिव-इन पार्टनर ही निकली दिव्यांग शिक्षक की कातिल

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में दिव्यांग शिक्षक प्रमोद कुमार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर…

2 hours ago

जनगणना नियमों में हुआ संशोधन, जानिए प्राइवेट स्कूलों के स्टाफ पर क्या पड़ेगा असर

केंद्र सरकार ने जनगणना नियम 1990 में संशोधन करते हुए प्राइवेट स्कूलों के शिक्षकों को…

2 hours ago