दुनिया

COP28 Dubai: कुछ देशों के किए की कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ रही, कार्बन उत्सर्जन के जिम्मेदार ​अब गरीब देशों के लिए आगे आएं: PM मोदी

PM Modi in Dubai COP28 Climate Summit: दुबई में आयोजित वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट COP28 के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगला क्लाइमेट समिट भारत में होस्ट करने का प्रस्ताव रखा. उन्होंने कहा कि वर्ष 2028 का क्लाइमेट समिट यानी COP33 भारत में हो, इसकी मुझे बड़ी खुशी होगी.

पीएम मोदी ने दुबई में कहा- “भारत वैश्विक कार्बन उत्सर्जन में 4% से भी कम योगदान देता है. उन्होंने कहा कि भारत ने पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच सही संतुलन बनाकर दुनिया के सामने विकास का एक मॉडल पेश किया है.” क्लाइमेट समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमीर देशों पर निशाना भी साधा. किसी का नाम लिए बिना उन्होंने कहा कि सदियों पहले कुछ चंद देशों के किए की कीमत पूरी दुनिया को चुकानी पड़ रही है. जो भी देश ज्यादा कार्बन उत्सर्जन के लिए जिम्मेदार हैं उन्हें क्लाइमेट चेंज का सामना करने के लिए विकासशील और गरीब देशों को निस्स्वार्थ होकर टेक्नोलॉजी ट्रांसफर करनी चाहिए.

पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य के लिए LeadIT एक सफल माध्‍यम

पीएम नरेंद्र मोदी ने COP28 वर्ल्ड क्लाइमेट एक्शन समिट में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांजिशन (LeadIT) में कहा, “हम एक साझा प्रतिबद्धता – ग्लोबल नेट ज़ीरो से जुड़े हुए हैं. नेट ज़ीरो के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए सरकार और उद्योग जगत की साझेदारी बहुत महत्वपूर्ण है. इंडस्ट्रियल इनोवेशन एक आवश्यक उत्प्रेरक है. पृथ्वी के सुरक्षित भविष्य के लिए, लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़िशन (LeadIT) सरकारों और उद्योग के बीच इस साझेदारी का एक सफल उदाहरण है. LeadIT जो 2019 में शुरू किया गया था, वह हमारा साझा प्रयास है ताकि उद्योग परिवर्तन को बढ़ावा मिले, कम कार्बन प्रौद्योगिकी और नवाचार को गति मिले और ग्लोबल साउथ को यह जल्दी और आसानी से प्राप्त हो…”

यह भी पढ़िए: COP28 शिखर सम्मेलन के लिए दुबई पहुंचे भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्थायी भविष्य के लिए सार्थक संवाद और सहयोग बढ़ाने पर जोर

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

जिन्ना के रास्ते पर चलने वाले नहीं हो सकते सरदार पटेल के सिपाही…राष्ट्रीय एकता दिवस पर बरसे सीएम योगी

सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्ना को…

7 minutes ago

वकीलों की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली में Non BS6 Vehicle पर लगा बैन, सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने मांगी राहत

दिल्ली में 1 नवंबर से गैर-BS6 वाहनों पर लगने वाले प्रतिबंधों को लेकर सुप्रीम कोर्ट…

28 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को गुजरात के नर्मदा जिले के एकता नगर स्थित रेन…

28 minutes ago

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी केरल कांग्रेस को पड़ेगी भारी! सुप्रीम कोर्ट ने वकील के पत्र को बनाया रिट याचिका

सुप्रीम कोर्ट ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ केरल कांग्रेस की कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर…

40 minutes ago

रिश्ता टूटने पर सहमति से बने यौन संबंध रेप नहीं: सुप्रीम कोर्ट

सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला सुनाते हुए कहा कि बालिगों के बीच सहमति से बने…

42 minutes ago

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि के मामले में नया समन जारी किया

साकेत कोर्ट ने यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ 2018 से लंबित आपराधिक मानहानि मामले में…

45 minutes ago